- Hindi News
- National
- Ranchi News Four Including Wife Of Infamous Ram Bharosi Singh Of Begusarai Arrested
बेगूसराय के कुख्यात राम भरोसी सिंह की पत्नी सहित चार गिरफ्तार
बेगूसराय|नगर निगम के टेंडर के दौरान नगर निगम कार्यालय पर शुक्रवार को हुए फायरिंग के वारदात में कुख्यात राम भरोसी सिंह समेत 10 बदमाशों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। कुख्यात राम भरोसी सिंह के घर पर शुक्रवार की रात सदर एसडीपीओ राजन सिंह के नेतृत्व में पुलिस में छापेमारी किया। घर से एक पिस्तौल, एक मैगजीन और 4 कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने अपराधियों को संरक्षण देने और अवैध हथियार रखने के आरोप में राम भरोसी सिंह की प|ी पूजा कुमारी, सुनील सिंह की प|ी रूबी देवी, मुकेश सिंह की प|ी स्मिता कुमारी और संजीव सिंह की प|ी आरती देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विनायक को भेजा गया जेल : गोलीबारी की वारदात में मौके ए वारदात पर आरोपी विनायक कुमार हथियार के साथ पकड़ा गया था। उसे शनिवार को जेल भेजा गया।