स्कूटी-मोपेड की टक्कर में चार घायल
लापुंग थाना क्षेत्र के सांई मंदिर द्वार के समीप रविवार को लगभग साढ़े नौ बजे स्कूटी और मोपेड में जोरदार टक्कर हुई। जिससे स्कूटी में सवार तीन लड़कियां और मोपेड सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में खूंटी की सीमा केरकेट्टा, नरकोपी की पुष्पा केरकेट्टा, अनीगड़ा की पूनम भेंगराज और 75 वर्षीय जगरनाथ महली शामिल हैं। बताया जाता है कि तीनों लड़कियां खूंटी से बेड़ो कम्प्यूटर सेंटर आ रही थी। इसी दौरान पोला से सरसा की तरफ जा रहे मोपेड सवार बुजुर्ग जगरनाथ महली ने जैसे ही सांई मंदिर द्वार में मोपेड मोड़ी स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी। स्कूटी चला रही पूनम और मोपेड चालक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए।