पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनई दिल्ली. दिल्ली में प्रीतमपुरा के पास कोहाट एनक्लेव में देर रात एक फ्लैट में आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि चंद सेकंड्स में ही पूरी बिल्डिंग में फैल गई। हादसे में एक परिवार के पति-पत्नी समेत दो बच्चे जिंदा जल गए। हादसे में बिल्डिंग में खड़ी गाड़ियां भी पूरी तरह से जल गईं। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी।
फर्स्ट फ्लोर पर रहता था परिवार
जिस परिवार के चारों सदस्यों की मौत हुई वो बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर रहते थे। पुलिस ने मृतकों की पहचान पति राकेश, पत्नी टीना, सात साल के बच्चे दिव्यांशु और तीन साल की श्रेया के रूप मे की। राकेश नागपाल का चांदनी चौक में कपड़े का बिजनेस था। वो यहां बिल्डिंग नंबर 484 में रहते थे।
फायर सर्विस पर देर से आने का आरोप
बिल्डिंग के लोगों का आरोप है कि अगर दिल्ली फायर सर्विस की टीम जल्दी आ जाती तो आग इतना भयानक रूप नहीं लेती।
इलेक्ट्रिक मीटर से लगनी शुरू हुई आग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आग बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर लगे इलेक्ट्रिक मीटर से शुरू हुई। गार्ड ने धुंआ देखकर बिल्डिंग का अलार्म बजा दिया। जिसे सुनकर पूरी बिल्डिंग के लोग नीचे आ गए, लेकिन नागपाल परिवार नीचे नहीं आ पाया। जिसके बाद जब दिल्ली फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची तो परिवार के चारों सदस्यों की लाशें मिली। जिन्हें सीढ़ियों के जरिए नीचे उतारा गया।
5 गाड़ियां भी जलकर हुईं खाक
बिल्डिंग की पार्किंग में खड़ी 5 गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं। आग में 10 बाइक भी जलकर खाक हो गईं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर राकेश नागपाल और उनका परिवार अलार्म के बाद नीचे क्यों नहीं आ पाया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.