पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंवडोदरा, गुजरात। वडोदरा में एक्टिविस्ट की सूचना पर वन विभाग के अमले ने दो मुंह सांप (Red Sand Boa) की तस्करी करते 4 लोगों को पकड़ा है। 60 लाख रुपए में बेचने जा रहे थे...
-जानकारी के मुताबिक, सूचना मिली थी कि 4 तस्करों के पास एक रेड सेंड बोआ सांप है। वे उसे बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। एक्टिविस्ट की शिकायत पर वन विभाग के अमले ने उन्हें पकड़कर सांप को जब्त कर लिया। आरोपी इसे 60 लाख रुपए में बेचने की फिराक में थे।
उल्लेखनीय है कि अंधविश्वास के चलते इस सांप की अंतरराष्ट्रीय ब्लैक मार्केट में कीमत एक लाख से लेकर एक करोड़ तक आंकी जाती है।
-इस सांप में जहर नहीं होता। इसे बिना कागजात के रखना जुर्म है।
रेड सेंड बोआ के बारे में
-यह सांप भारत के अलावा ईरान और पाकिस्तान में पाया जाता है।
- यह सांप रेतीली मिट्टी में पाया जाता है। इसका मुंह और पूंछ एक-सी दिखाई देती है, इसलिए इसे दो मुंहा सांप भी कहते हैं।
-यह सांप अंधविश्वास के चलते मारा जा रहा है। तांत्रिक लोग इसे तंत्र-तंत्र के लिए मारते हैं।
-चीन में भ्रम है कि इसका मांस खाने से सेक्स पावर बढ़ता है, जबकि इन सब बातों से इसका कोई लेना-देना नहीं है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.