पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाघ ने टी-79 के दो शावक मारे, एक माह में राजस्थान में चार बाघों की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर. रणथंभौर टाइगर रिजर्व के तहत आने वाले सवाई-मान सिंह वन्यजीव विहार में मंगलवार देर शाम एक बाघ ने दो शावकों को मार डाला। ये दोनों शावक टी-79 के थे। इनकी उम्र डेढ़ साल थी। एक माह में राज्य में चार बाघों की मौत हो चुकी है। इससे पहले सरिस्का टाइगर रिजर्व में एक खेत में फंदा लगने से बाघ की मौत हो गई थी, जबकि उसके दूसरे दिन ही रणथंभौर में ट्रंकुलाइज करने से एक और बाघ मारा गया था।  

 

- प्रदेश के वन्यजीव प्रतिपालक जीवी रेड्डी का कहना है कि जिस बाघ ने इन शावकों को मारा है, उसका पता लगाया जा रहा है। माना यह भी जा रहा है कि किसी बाघ ने टी-79 के साथ मैटिंग करने के लिए इन शावकों को मार डाला।

 

 

खबरें और भी हैं...