पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Four Tribal Laborers, Including Two Daughters, Killed In Mini Truck Overturn

मिनी ट्रक पलटने से दो बच्चियों समेत 4 आदिवासी मजदूरों की मौत, 35 से ज्यादा घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल/शिवपुरी. मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में पिकअप वाहन पलटने से चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 32 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसे में 10 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

-जानकारी के अनुसार, पोहरी थाना के पिपरघार गांव में बुधवार सुबह मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में दो बच्चियों और एक महिला ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय हो गई। 35 से अधिक लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर पोहरी थानाप्रभारी राजेन्द्र शर्मा सहित पुलिस बल ने पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। हादसा सुबह करीब 5.30 बजे हुआ।

हादसे में 10 गंभीर घायल
-घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इस हादसे की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप में फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने 108 एंबुलेंस और अन्य वाहन की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टर ने 10 घायलों में की हालत गंभीर बताई है।

गेहूं काटकर लौट रहे मजदूर

-बताया जा रहा है कि ये सभी आदिवासी मजदूर मुरैना से गेंहू की फसल काटकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पिपरघार गांव के पास पिकअप का ब्रेक फेल से यह दर्दनाक हादसा हो गया। पोहरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मरने वालों में ये शामिल
-हादसे में 55 साल की झींगो पति तोरण, 12 साल की अंजना पिता मोहनसिंह और 2 साल की रतिया पिता राजकुमार शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...