पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल/बैतूल. बैतूल के मिलानपुर टोल प्लाज़ा टोल चुकाने को लेकर अक्सर विवाद होते रहते हैं। इस बार विवाद में चाकू तक चल गए। टोल नाके के शुक्रवार सुबह 10.30 बजे असिस्टेंट मैनेजर एवं युवकों के बीच विवाद हो गया। इस पर युवकों ने असिस्टेंट मैनेजर को चाकू मारकर घायल कर दिया। फिर जेब में रखे 2 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। असिस्टेंट मैनेजर ने बैतूल बाजार थाने में इसकी शिकायत की है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गई है। सूचना मिलते ही बैतूल बाजार पुलिस मौके पर पँहुची और मामले की जांच कर मामला दर्ज किया।
-टोल संचालक ब्रजेश पांडे ने बताया 'शिवा मालवीय ,सागर व उसके साथी टोल पर आए और उनकी गाड़ी को फ्री में निकालने के लिए दबाव बना रहे थे। युवक टोल को लेकर विवाद करने लगे। इसके बाद कुछ युवक मैनेजर संजय दुबे को ढूंढते हुए आए थे। वो मिले नही तो युवकों ने असिस्टेंट मैनेजर आशीष पांडे के मुंह के नीचे चाकू लगा दिया। जिससे वह घायल हो गया और युवकों ने आशीष के जेब मे रखे दो लाख रुपए निकालकर भाग गए। मैने नागपुर ले जाने के लिए आशीष को रुपए दिए थे।
चार युवकों पर मामला दर्ज
-मिलानपुर टोल नाके पर टोल को लेकर युवकों एवं टोलकर्मियों के बीच विवाद हुआ था। विवाद में युवकों ने असिस्टेंट मैनेजर पर चाकू से हमला कर दिया। असिस्टेंट मैनेजर की शिकायत पर चार युवक शिवा मालवीय, अंकित वर्मा, सागर एवं एक अन्य युवक पर मामला दर्ज किया है। असिस्टेंट मैनेजर ने दो लाख रुपए लूट का आरोप भी लगाया है। इसकी जांच की जा रही है।
-एसके यादव, थाना प्रभारी बैतूलबाजार
बुधवार को शिवसेनिकों ने किया था हंगामा
-मिलानपुर टोल नाके पर बुधवार दोपहर 2 बजे शिवसैनिकों और टोलकर्मियों के बीच टोल को लेकर विवाद हो गया था। शिवसैनिकों ने टोकनाके पर हंगामा किया जिससे फोरलेन पर 1 घंटे तक जाम लग गया था। विवाद के चलते टोल के मैनेजर संतोष दुबे ने पुलिस को आत्मदाह की चेतावनी दी थी।
टोल पर लोगों से अच्छा व्यवहार करें
-कलेक्टर शशांक मिश्र एवं एसपी साकेत प्रकाश पांडेय ने टोल मैनेजर संतोष दुबे से चर्चा की। कलेक्टर ने मैनेजर को टोल के आसपास के लोगों को पास जारी करने के निर्देश दिए। एसपी ने मैनेजर से साफ शब्दों में कहा की आप टोल पर आने वाले लोगों से अच्छा व्यवहार करे। आगे से टोल पर विवाद हुआ तो यदि आपकी गलती मिली तो आप पर भी कार्रवाई की जाएगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.