पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • \'एक्सएक्सएक्स\' फिल्म की चौथी सीरीज का काम जारी

\'एक्सएक्सएक्स\' फिल्म की चौथी सीरीज का काम जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
\'एक्सएक्सएक्स\' फिल्म की चौथी सीरीज का काम जारी

लॉस एंजेल्स, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। एक्सएक्सएक्स फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म \'एक्सएक्सएक्स : द रिटर्न ऑफ शेंडर केज\' से बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने हॉलीवुड में पदार्पण किया था। अब एक्सएक्सएक्स फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म पर काम चल रहा है।
वेराइटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्सएक्सएक्स फिल्म की फ्रेंचाइजी के अधिकार रिवोल्यूशनरी स्टूडियो से द एच कलेक्टिव और विन डीजल की वन रेस फिल्म्स ने मिलकर खरीदा है और चौथी फिल्म की शूटिंग दिसंबर से शुरू करने की योजना बनाई है।
इस श्रृंखला की पहली तीन फिल्मों के अधिकार रिवोल्यूशन स्टूडियो के पास थे।
डी. जे. कारुसो, जिन्होंने \'एक्सएक्सएक्स : द रिटर्न ऑफ शेंडर केज\' का निर्देशन किया था। वहीं, \'एक्सएक्सएक्स 4\' का भी निर्देशन करेंगे, जबकि डीजल अपनी शेंडर केज की भूमिका में नजर आएंगे। जो रोथ और जेफ क्रिश्चेनबम, डीजल और वन रेस फिल्म्स के सामंथा विंसेंट व द कलेक्टिव के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...