पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इंदौर को मिलेगी 35 लाख की वैन, गांव-गांव सरकारी स्कूलों के बच्चों को देगी कम्प्यूटर शिक्षा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर.  वनबंधु परिषद के एकल अभियान में लगभग 35 लाख रुपए मूल्य की लागत से एक कम्प्यूटर वैन तैयार की गई है, जिसमें एक साथ 18 बच्चे कम्प्यूटर की प्राथमिक शिक्षा ले सकते हैं। यह वैन इंदौर रीजन के उन गांवों में जाएंगी जहां सरकारी शिक्षा की सुविधाएं नहीं हैं। इसका लोकार्पण तीन इमली चौराहा के पास स्थित सीता देवी जयनारायण जाजू माहेश्वरी छात्रावास परिसर में गुरुवार शाम 4 बजे लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन करेंगी।

सौर ऊर्जा से चल सकेगी वैन 

 

इस वैन की छत पर सौर ऊर्जा संग्रहण की व्यवस्था भी की गई है, ताकि वैन को बिजली पर निर्भर नहीं रहना पड़े। देश में इस तरह की 10 वैन पहले से कार्यरत हैं। इस वैन के लिए मूलत: इंदौर के अमित-अमृता भंडारी ने अमेरिका से 10 हजार डॉलर का सहयोग दिया है।

खबरें और भी हैं...