महिलाओं के लिए फ्री ट्रेनिंग प्रोग्राम, ताकि खुद की पहचान बना सकें
जरूरतमंद महिलाएं को सेल्फ डिपेंडेंट करने के लिए तथा अपने पैरों पर खुद खड़ा करने के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया गया है। इसमें जरूरतमंद महिलाएं को होम नर्सिंग के लिए ट्रेंड किया जा रहा है, ताकि ट्रेंड होकर वो महिलाओं खुद काम करके अपने पैरों पर खड़ी हो सकें।
भाई कन्हैया जी केयर सर्विस एंड वेलफेयर सोसायटी की ओर से सेक्टर-70 गांव मटौर में महिलाओं को ट्रेंड करने का काम किया जा रहा है। इस बारे में जानकारी देते हुए केके सैणी ने बताया कि जरूरतमंद महिलाओं को सेल्फ डिपेंडेंट करने के लिए इस प्रोग्राम की शुरुआत की गई है।, ताकि वह काम सीख कर खुद काम कर सकें और अपने तथा अपने परिवार की जरूरतों को पुरा करने में सहयोग कर सकें और आर्थिक तौर पर भी मजबूत हो सकें। सोसायटी के चेयरमैन ने बताया कि जो होम नर्सिंग का कोर्स महिलाओं को करवाया जा रहा है, वह 1 मार्च से शुरू किया गया है। 6 महीने के इस कोर्स में तीन महीने तो महिलाऔ की
थ्यूरी क्लासिस ली जाएंगी, जबकि बाकी के तीन महीने प्रैक्टिकल प्रैक्टिस करवाई जाएगी। इसे लेकर रोजाना 4 घंटे की क्लास होगी, जिसमें रविवार को छुट्टी रखी गई है। इसके अलावा जो तीन महीने का प्रैक्टिकल करवाया
जाएगा वो सिविल अस्पताल फेज-6 में होगा। साथ ही जो महिलाएं इस प्रोग्राम में शामिल होंगी, उनकी उम्र 18 साल या उससे ज्यादा की होनी चाहिए और वो
दसवीं पास होनी चाहिए। साथ ही बताया गया जो किताबें महिलाओं को दी जाएगी वह हिंदी, पंजाबी व इंग्लिश में स्टूडेंट्स की अंडरस्टेंडिंग लेंग्वेज के अनुसार होगी, ताकि भाषा की कहीं कोई दिक्कत न आए।