शुक्रवार को पंचमी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र का संयोग बन रहा है। पंचमी तिथि में सभी शुभ काम किए जा सकते हैं। इसको पूर्णा तिथि कहा जाता है। इसमें किए गए काम सिद्ध होते हैं। उनका फायदा भी पूरा मिलता है। वहीं इस तिथि में कर्जा देना और उधार लेना शुभ नहीं माना जाता है। इसके अलावा मृगशिरा नक्षत्र होने से कला और रचनात्मक व्यवसाय संबंधी काम करने से आज फायदा हो सकता है। वहीं सामाजिक मुलाक़ातें, विज्ञापन, नए मित्र बनाना, यात्रा, नए स्थान पर गतिमान होना और सेहत से जुड़े कार्य इस नक्षत्र में करने से फायदा होता है।
पढ़ें आज का पंचांग आैर शुभ-अशुभ मुहूर्त -
सूर्योदय | 06:10 |
सूर्यास्त | 06:35 |
पक्ष | शुक्ल पक्ष |
तिथि | पंचमी - रात 8:20 तक |
नक्षत्र | मृगशिरा - रात 8:55 तक |
योग | शाेभन - सुबह 10:55 तक इसके बाद अतिगंड |
करण | बव - सुबह 10:05 तक इसके बाद बालव नाम का करण रहेगा। |
शक सम्वत | 1940 नाम - ( विलम्बी ) |
विक्रम संवत | 2075 नाम – ( विरोधकृत् ) |
अमांत महीना | चैत्र |
पूर्णिमांत (हिन्दू) महीना | वैशाख |
सूर्य |
मेष राशि में |
चन्द्रमा | वृष राशि में - सुबह 9:55 तक इसके बाद मिथुन राशि में। |
आज के शुभ-अशुभ समय -
राहुकाल - सुबह 10:30 से 12:05 ( अशुभ, इस समय कोई भी शुभ काम न करें )
अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:42 से 12:22 तक ( शुभ समय )
अमृतकाल - दोपहर 01:05 से 2:35 तक ( शुभ समय )