पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranchi News Friendship On Facebook Marriage Again Now Started Harassing Case Filed

फेसबुक पर दोस्ती, फिर शादी, अब करने लगा प्रताड़ित, केस दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची | फेसबुक पर पहले दोस्ती हुई, फिर शादी की, अब करने लगा प्रताड़ित। ऐसी शिकायत पीड़िता ने शुक्रवार की देर रात अरगोड़ा में दर्ज कराई है। चेतन टोली की रहने वाली पीड़िता ने एएसपी हटिया को बताया कि उसे नगड़ी के रहने वाले युवक से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी। दोनों में प्यार हो गया, फिर दोनों ने शादी कर ली। अब लड़का उसे प्रताड़ित कर रहा है। उसके साथ मारपीट करता है, उसे रखने के लिए तैयार नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नगड़ी में रहने वाले आरोपी युवक की तलाश पुलिस कर रही है।
खबरें और भी हैं...