पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • New Delhi News From January 2021 It Will Be Necessary To Deliver Packets For Disposal Of Sanitary Pads Javadekar

जनवरी, 2021 से सेनिटरी पैड के निपटान के लिए पैकेट देना जरूरी होगा: जावड़ेकर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई दिल्ली| सूचना अाैर प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि अगले साल जनवरी से पैड निर्माताओं को पैड के निपटान के लिए जैविक रूप से नष्ट होने वाला (बायाेडिग्रेडेबल) पैकेट देना जरूरी होगा। जावड़ेकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर श्रमिकों के पूर्ण स्वामित्व वाली सहकारी समिति ‘स्वच्छ पुणे’ की महिला कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा, “हमने देखा है कि देश में सेनिटरी नैपकिन व डायपर का उत्पादन और उपयोग बहुत बढ़ गया है। हालांकि इन्हें अब भी इधर-उधर फेंका जा रहा है, जो कचरा बीनने वालों के लिए हानिकारक हाेता है।’
खबरें और भी हैं...