पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मरीजों और बुजुर्गों को फल बांटे गए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पंचकूला। जननायक जनता पार्टी, जिला पंचकूला इकाई ने डॉ. अजय सिंह चौटाला के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में वृद्धाश्रम, सेक्टर 15 में बुजुर्गों को फल वितरित किए और डॉ. अजय सिंह चौटाला की लंबी आयु और कुशल स्वास्थ्य की कामना की। इसके बाद साकेत अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए और मरीजों का हाल चाल जाना। इसके बाद माता मनसा देवी गौधाम में गऊ माता को हरा चारा खिला कर सेवा की गई। इस मौके पर जिला शहरी अध्यक्ष ओपी सिहाग और ग्रामीण जिलाध्यक्ष भाग सिंह दमदमा के साथ इस दौरान हल्का अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, राय सिंह प्यारेवाला, नरेंद्र जैन, केसी भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...