पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चोरी के केस में भगौड़े आरोपी को किया काबू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खरड़| थाना सदर खरड़ पुलिस द्वारा चोरी के एक पुराने मामले में नामजद और खरड़ अदालत ने भगौड़ा करार दिए गए आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में आईओ केवल कृष्ण के अनुसार 24 अप्रैल 2016 को माता गुजरी एन्क्लेव निवासी लवप्रीत सिंह उर्फ लवी नामक व्यक्ति के विरुद्ध बाइक चोरी के आरोप में धारा 379, 411 के तहत केस दर्ज किया गया था। जिस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। जेल से जमानत मलने के बाद आरोपी खरड़ कोर्ट में पेश नही हुआ जिसके चलते अदालत द्वारा उक्त आरोपी को 2017 में भगौड़ा करार दे दिया गया था। तब से ही आरोपी पुलिस से छिपकर इधर-उधर रह रहा था। पुलिस को गत दिवस सूचना प्राप्त हुई कि उक्त आरोपी गांव देसू माजरा के निकट घूम रहा है।
खबरें और भी हैं...