पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

संजू सैमसन ने हरी जर्सी पहनी RCB को पाकिस्तान समझकर धोया, राजस्थान की जीत के बाद क्रेजी हुए फैंस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्पोर्ट्स डेस्क.  राजस्थान रॉयल्स ने रॉयस चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को आईपीएल के 11वें मैच में 19 रन से हरा दिया। राजस्थान की ये 3 मैचों में दूसरी जीत है। इस मैच में राजस्थान ने इस सीजन अबतक का सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया (217 रन ), जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस क्रेजी हो गए हैं। कुछ फैंस ने आरसीबी की हरी जर्सी के मजे लेते हुए ये कहा कि संजू सैमसन बेंगलुरू की टीम को पाकिस्तान समझकर मार रहे थे। हम आपको दिखा रहे हैं सोशल मीडिया पर इस मैच के लेकर आए मजेदार कमेंट्स। ऐसा था पूरा मैच...

 

- राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया था। इसमें संजू सैमसन की 45 बॉल पर 92 रन की तूफानी इनिंग के दम पर राजस्थान ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 217 रन बनाए। सैमसन ने 2 चौके और 10 छक्के लगाए।

 

 - 218 रनों का पीछा करने उतरी आरसीबी 20 ओवर में छह विकेट पर 198 रन ही बना सकी। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने 57 और मंदीप सिंह ने 47 रन बनाए। राजस्थान के श्रेयस गोपाल ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। 
आगे की स्लाइड्स में देखें, इस मैच पर आए मजेदार कमेंट्स...