पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल. रेल हादसों को रोकने के लिए अब देशभर के ट्रेन रूट्स पर ऑनलाइन मॉनिटरिंग ऑफ रोलिंग स्टॉक (ओआरएमएस) सिस्टम लगाया जा रहा है। इस तकनीक से जुड़ी मशीन को पटरी में इस तरह से लगाया जाता है कि ट्रैक से गुजरने वाली ट्रेन के हर कोच के टेक्निकल फॉल्ट पकड़ लेती है। इसमें ऐसे सेंसर और माइक्रोफोन अरेंज किए जाते हैं, जिससे पटरी पर दौड़ते कोच की ऑडिबल नॉइज और फोर्स को रिकॉर्ड कर एनालाइज किया जाता है। इससे 99 प्रतिशत तक ट्रेन हादसे रोके जा सकते हैं।
-ट्रेन्स और रेल यात्रा से जुड़ी कुछ ऐसी ही फ्यूचर टेक्नोलॉजीस, वेलइक्यूप्ड, फ्यूचर रेलवे प्लेटफॉर्म, हाईस्पीड बुलेट ट्रेन और भाप इंजनों से शुरू हुए रेलवे के इतिहास को दिखाती है भोपाल हाट में रविवार से शुरू हुई 63वीं रेल प्रदर्शनी। तीन दिवसीय इस प्रदर्शनी का उद्घाटन रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्विनी लोहानी ने किया।
प्रदर्शनी में यह रहा खास
-सेल्फी बूथ्स में शहर के लोग रेलवे कोच में बैठकर फोटो क्लिक करवाते तो नजर आए ही, साथ ही डीडीएलजे स्पेशल ट्रेन, इटारसी के इंजन और एलईडी स्क्रीन के साथ रॉकेट इंजन के सामने लोग फोटो क्लिक करवाते और सेल्फी लेते नजर आए।
-भोपाल और हबीबगंज रेलवे स्टेशन के अलावा एग्जीबिशन में असम-इम्फाल के बीच पहली बार चलने जा रही ट्रेन के लिए तैयार हो रहे देश के पहले टॉलेस्ट पिअर 141 मीटर रेल ब्रिज, लखनऊ रेलवे स्टेशन, अयोध्या रेलवे स्टेशन के फ्यूचर डिजाइन डिस्प्ले किए गए।
-एग्जीबिशन में अहमदाबाद से मुंबई से बीच शुरू होने वाली हाईस्पीड बुलेट ट्रेन का मॉडल और टर्मिनल्स की डिजाइन के मॉडल भी प्रेजेंट किए गए।
-समारोह के पहले दिन रेलवे के कर्मचारियों द्वारा तैयार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन हुआ, जिसमें सोहिनी सिन्हा मजूमदार ने भजन, मौसमी साहा ने वर्णनम, डॉ. विनोद बाबू ने गीत 'मैं कोयल सा..', जिसा -जलगांवकर ने दुर्गा स्तुति, अंजली तिवारी ने लाइट वोकल और बुंदेली अहिर लोकनृत्य पेश किया।
आज दिए जाएंगे रेल अवार्ड, रेल मिनिस्टर पीयूष गोयल आएंगे
-रेलवे में उत्कृष्ट सेवा के लिए देश के विभिन्न जोन के 117 रेलकर्मियों को राष्ट्रीय पुरस्कार दिए जाएंगे। सोमवार यानी आज शाम 5:00 बजे विधानसभा के मानसरोवर ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा इस में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हुए केंद्रीय रेल एवं कोयला मंत्री पीयूष गोयल समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय संचार और रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा रेल राज्य मंत्री राजेन गोहेन भी मौजूद होंगे। राष्ट्रीय स्तर की निबंध प्रतियोगिता की विजेता भोपाल की सीमा अग्रवाल को पुरस्कृत किया जाएगा। भोपाल स्टेशन के निरीक्षण किए जाने की संभावनाओं के बीच स्टेशन को चकाचक कर दिया गया है। रेलवे बोर्ड चेयरमैन अश्विनी लोहानी ने रविवार को स्टेशन का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.