पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kharar News Gamada And City Council Team Counting Illegal Houses From Door To Door In Karoran 1000 Found So Far

करोरां में घर-घर जाकर अवैध मकान गिन रही गमाडा और नगर काउंसिल की टीम, अब तक 1000 पाए गए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सुखना कैचमैंट और वाइल्ड लाइफ सेंक्चुअरी में जिन लोगों के मकान आए हुए हैं, उन्हें हाईकोर्ट ने तीन महीने में गिराने के आदेश दिए हैं। अब नयागांव काउंसिल और गमाडा की टीमें मौके पर जाकर सर्वे कर रही हैं और देख रही हैं कि कितने मकान इस दायरे में आ रहे हैं। सर्वे में 1000 निर्माणों की रिपोर्ट तैयार की गई है।

एसडीएम खरड़ हिमांशू जैन के आदेशों पर नगर काउंसिल को एक महीने में रिपोर्ट देने को कहा है। काउंसिल की टीम की ओर से सुखना कैचमेंट एरिया में सर्वे कर घरों की गिनती शुरू की जा रही है। वहीं, कांसल क्षेत्र के लोगों में अब दहशत का माहौल बना हुआ है। अब गमाडा के सहायक इंजीनियर सुखपाल सिंह तथा उनकी टीम ने भी करोरां के क्षेत्र में सर्वे शुरू किया है। सुखपाल सिंह ने बताया कि पहले सरकार ने 9 फरवरी 1998 काॅलोनियों को रेगलर की थी। अब हमें करोरां के नजदीक के सारे क्षेत्र का सर्वे करने के आदेश दिए गए हैं, जो 12 मार्च तक रिपोर्ट बना कर देनी है।

खबरें और भी हैं...