पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mohali News Gamada Started Pg Survey 830 Illegal Pgs Received In F Week Notice Sent

गमाडा ने पीजी का सर्वे किया शुरू, एफ हफ्ते में 830 अवैध पीजी मिले, भेजे गए नोटिस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़ के पीजी में लगी आग से दो लड़कियों की मौत के बाद अब गमाडा भी जाग गया है। गमाडा की ओर से 5 मार्च से शहर में अवैध पीजी का सर्वे करवाया जा रहा है। पिछले एक हफ्ते में गमाडा की टीमों ने सात फेजों में सर्वे किया है। अब तक 830 अवैध पीजी इस सर्वे टीमों को मिले हैं। जहां पर भी अवैध पीजी मिल रहे हैं, उन्हें गमाडा की ओर से नाेटिस भी दिया जा रहा है।

गमाडा के बिल्डिंग ब्रांच की ओर से पूरे शहर का सर्वे कर अवैध पीजी की संख्या कितनी है, इसका पता लगाया जाएगा। इस सब के बीच यह टीमें उन घरों को भी अवैध पीजी बता रही हैं, जहां पर लोगों ने किराएदार रखे हुए हैं। लोगों का कहना है कि अपनी नाकामी को गमाडा छिपाने के लिए अब लोगों को परेशान करने पर उतर आई है। गमाडा की लापरवाही के चलते ही
अवैध पीजी का धंधा बड़ा है और लोग परेशान हैं। जिन एरिया में अवैध पीजी चल रहे हैं, वहां पार्किंग से लेकर अन्य माहौल भी पूरी तरह से प्रभावित है।

गमाडा की टीमों ने अब तक 830 अवैध पीजी वीरवार तक अपने सर्वे के जरिए पता लगाए हैं। 5 मार्च को गमाडा ने सर्वे शुरू किया था। अब तक सेक्टर-70, 78, फेज-3बी1, 9, 10, 7 तथा पूर्व प्रीमियम अपार्टमेंट में सर्वे किया गया है। जो भी सर्वे होता है, उसकी रिपोर्ट हर रोज गमाडा के बिल्डिंग ब्रांच में दर्ज करवाई जाती है। गमाडा की ओर से इन सभी अवैध पीजी ओनर्स को नोटिस भेजकर इन्हें हटाने के लिए या अपने पीजी को रजिस्टर्ड करने को कहा गया है। गमाडा की टीमों ने भले ही एक हफ्ते में सात फेजों व सेक्टरों का सर्वे किया है। जबकि अभी करीब 16 से अधिक सेक्टर व फेज बाकी पड़े हैं। इसके साथ ही एयरोसिटी का एरिया तथा शहर के सभी गांव जिसमें सोहाना, कुभड़ा, मदनपुरा, शाही मजारा, मोहाली, जगतपुरा, कंबाली, बलौंगी, मटौर आदी शामिल हैं। आने वाले दिनों में सर्वे के दौरान पीजी की संख्या में बड़ा इजाफा होने वाला है।

}जिन लोगों ने किराएदार रखे, उन्हें भी बना दिया पीजी मालिक...

गमाडा ने सेक्टर-78 में भी अवैध पीजी को लेकर सर्वे किया है। यहां पर उन लोगों को भी पीजी के नोटिस दे दिए गए हैं, जिन्होंने किराएदार रखे हुए हैं। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-78 के अध्यक्ष हरदीप सिंह बाजवा ने कहा कि गमाडा की सर्वे टीम आंखें बंद करके काम कर रही है। जिन लोगों ने अपने यहां किराएदार रखे हुए हैं, उन्हें भी पीजी बता कर नोटिस भेजे गए हैं। एसोसिएशन की ओर से गमाडा के नोटिस हाथ में पकड़कर गमाडा के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। कहा कि अगर गमाडा की ओर से यह काम बंद न किया गया और गलत नोटिस देकर मासिक परेशान किया गया तो वो गमाडा के ऑफिस के बाहर धरना देंगे। उन्होंने बताया कि उनके यहां दस ऐसे घरों को नोटिस दिया गया है जो पीजी का काम भी नहीं करते हैं।

_photocaption_लोगों ने कहा कि किराएदारों रखने वाले कहां से पीजी मालिक हो गए। *photocaption*
खबरें और भी हैं...