- Hindi News
- National
- Panchkula News Gang Caught Stealing Transformer From Farms More Than 350 Burglaries In Haryana Punjab
खेतों से ट्रांसफाॅर्मर चोरी करने वाला गैंग पकड़ा, हरियाणा-पंजाब में 350 से ज्यादा चोरियां की
}सिक्योरिटी के लिए मंगवाया था देसी कट्टा... क्राइम ब्रांच सेक्टर 19 की टीम ने फहीम को देसी कट्टे के साथ पकड़ा था। जिस पर उसने कहा, कि वो ये देसी कट्टा खड़क मंगौली में रहने वाले संजीव और बिजेंद्र के लिए लेकर आया है। दोनों बिजली के ट्रांसफाॅर्मर चोरी करते हैं। उन्होंंने कहा था, कि कई बार किसान के मौके पर आने का खतरा रहता है। ऐसे में अपनी सिक्योरिटी के लिए हमारे पास हथियार होना चाहिए। लिहाजा यूपी से वो देसी कट्टा लेकर आया था। संजीव और बिजेंद्र को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ में सामने आया है, कि दोनों ने मिलकर 350 के करीब ट्रांसफाॅर्मर को चोरी किया हैै। इन लोगों ने पंचकूला के बरवाला, रायपुररानी एरिया, कुरूक्षेत्र, कैथल, पटियाला, नाभा, राजपुरा में ट्रांसफार्मर को चोरी किया हुआ है। इन लोगों को पहले भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके चलते पंजाब में कई जगह पर गिरफ्तार होने के बाद जमानत पर बाहर आए और उसके बाद दोबारा कोर्ट में भी पेश नहीं हुए। अब इन दोनों से बाकी वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
पंचकूला पुलिस की सेक्टर-19 क्राइम ब्रांच ने हरियाणा के साथ पंजाब के कई जिलों में खेतों से बिजली के ट्रांसफाॅर्मर को चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ा है। ये गिरोह पिछले कई साल में 350 से ज्यादा चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। जिसमें सिर्फ ट्रांसफाॅर्मर को खोलकर उसके अंदर से तांबे की तारों को चोरी किया जाता है। ये चोर इतने शातिर हैं, कि बिजली का कनेक्शन काटकर ट्रांसफाॅर्मर को ऊपर से नीचे उतार लेते थे। उसके बाद तांबे की तारों को निकाल 15 मिनट में पूरी वारदात को अंजाम दे देते थे। वहीं बड़ी बात यह है, कि इस गैंग ने अपनी सुरक्षा के लिए यूपी से देसी कट्टा मंगवाया था। लेकिन डिलीवरी ब्याॅव पहले पुलिस के हत्थे चढ़ गया। लिहाजा इस गैंग का खुलासा हुआ है। ओल्ड पंचकूला स्थित खड़क मंगौली में रहने वाले संजीव कुमार और बिजेंद्र कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि इनसे पहले यूपी के रहने वाले फहीम देसी कट्टे के साथ पकड़ा गया था। फहीम को सेक्टर 20 के पास से पकड़ा गया था, जिसके बाद ही इन दोनों के नाम अौर पूरे मामले का खुलासा हुआ है।
दे देते थे। वहीं बड़ी बात यह है, कि इस गैंग ने अपनी सुरक्षा के लिए यूपी से देसी कट्टा मंगवाया था। लेकिन डिलीवरी ब्याॅव पहले पुलिस के हत्थे चढ़ गया। लिहाजा इस गैंग का खुलासा हुआ है। ओल्ड पंचकूला स्थित खड़क मंगौली में रहने वाले संजीव कुमार और बिजेंद्र कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि इनसे पहले यूपी के रहने वाले फहीम देसी कट्टे के साथ पकड़ा गया था। फहीम को सेक्टर 20 के पास से पकड़ा गया था, जिसके बाद ही इन दोनों के नाम अौर पूरे मामले का खुलासा हुआ है।