पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनीमकाथाना(सीकर). रामलीला मैदान में सोमवार शाम शादी में हुए विवाद को लेकर राजू ठेहट व आनंदपाल गैंग के एक दर्जन गुर्गे आमने-सामने हाे गए। हाथों में सरिये व लाठी लिए दोनों पक्ष एक-दूसरे को मारने को दौड़ते रहे। दोनों गिरोह के गुर्गें एक-दूसरे पर फायरिंग कर गाड़ियों व बाइकों से पीछा करने लगे। बाजार में सरेराह भागते बदमाशों को देखकर लोग दहशत में आ गए। सूचना के करीब एक घंटे के बाद सीओ नीमकाथाना दिनेश यादव, एसडीएम जेपी गौड़ पहुंचे। हालांकि घटनास्थल से थाना 200 मीटर की दूरी पर ही है। ये था मामला...
- पुलिस को मौके से एक खोल बरामद हुआ है। तलाश में घरों, होटलों सहित स्टेशन पर दबिश दे रही है। घटना शाम सात बजे की है।
- आनंदपाल गैंग से जुड़े कुलदीप के छोटे भाई संजू उर्फ विक्की को सदर थाने के हिस्ट्रीशीटर ठेहट गैंग के सागर चौधरी ने बुलाया।
- संजू तीन-चार बाइकों पर साथियों के साथ व सागर भी गाड़ियों में सवार होकर आया। दोनों गुटों के पास सरिये व लाठियां थीं। कहासुनी के बाद दोनों के बीच धक्का-मुक्की हो गई।
- विवाद बढ़ा तो सागर गाड़ी से पिस्टल निकाल लाया। संजू ने भी पिस्टल निकाल ली। सागर अपने साथियों के साथ 3 गाड़ियों में जाने लगा तो उसने फायर कर दिया।
- संजू भी बाइक पर सवार होकर पीछा कर फायरिंग करने लगा। दोनों ओर से तीन राउंड फायर हुए। विवाद रविवार को एक शादी समारोह के दौरान हुआ था।
- जिसमें शराब पीकर संजू व सागर ने एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी दी थी।
बेटी को बाजार में घुमाने लाया था, अचानक बदमाशों ने बंदूकें निकाली, वो रोने लगी, हम छिप गए : पिता
(बच्ची और पिता की सुरक्षा की दृष्टि से उनकी पहचान छुपाई जा रही है)
- मैं बेटी को लेकर रामलीला मैदान में इवनिंग वॉक कर रहा था। सर्किल के पास पहुंच कर मैंने देखा कि 15-20 बदमाश झगड़ा कर रहे थे, सभी के हाथ में सरिये थे।
- बदमाशों को झगड़ा करते देख बिटिया रोने लगी। तभी अचानक स्कॉर्पियो में सवार एक बदमाश ने बड़ी बंदूक निकाल कर तान दी और कपिल मंडी के साइड में खड़ी चार-पांच बाइक के पास से तीन युवक निकल कर आए।
- उनके हाथों में भी पिस्टल थी और दहशत के कारण मेरे पैर आगे नहीं बढ़ पाए। बच्ची रोने लगी, बोलीं-पापा गुंडे आ गए..भागो।
- हम किसी तरह दीवार के सहारे जाकर छिप गए। बदमाश फायरिंग करते रहे। इसके बाद जैसे-तैसे करके हम भी वहां से निकले।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.