पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

माचिस जलाते ही गैस में हुआ ब्लास्ट और घर की छत उड़ी, जलती हुई महिला दौड़ती हुई आई घर के बाहर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

माोहाली. कुमाऊं नगर के एक घर में शनिवार सुबह 11:30 बजे धमाका हुआ। उसके साथ ही घर की छत उड़ गई। तभी एक महिला भागती हुई घर के बाहर आई। वह आग की लपटों में घिरी हुई थी। मौके पर मौजूद कुछ महिलाओं ने उस पर कंबल डाला और उसे कार मे डाल कर चंडीगढ़ सेक्टर-16 के अस्पताल में ले गए। उसकी हालत गंभीर होने से डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया। कमला 35 प्रतिशत तक जल चुकी है। ये था पूरा मामला...

 

थाना प्रभारी भगवंत सिंह रियाड़ के ने बताया महिला के बयान दर्ज किए हैं। महिला के जेठ मोहन सिंह मिरोला ने बताया कि उसकी भाभी लोगों के घरों में काम करती है। वह जैसे ही घर में घुसी तो गैस के लीक होने की बदबू आई। उसने पंखे का स्विच आॅन कर दिया। फिर कुछ समय बाद उसने गैस जलाने के लिए माचिस जलाई। एकदम से घर में ब्लास्ट हो गया। कमला भी आग की चपेट में आ गई और घर में आग लग गई। घर के ऊपर की छत उड़ गई। कमलो जलती हुई घर से बाहर भागी। लोगों ने उस पर कंबल डाल कर अस्पताल पहुंचाया। जब यह हादसा हुआ तो घर में वह अकेली थी।

 

गैस लीक हो रही है तो ये करें

 

1.अगर गैस लीक हो रही हो तो किसी भी बिजली उपकरण के साथ छेड़खानी न करें। कोई भी स्विच ऑन न करें। क्योंकि स्विच ऑन-ऑफ करने से स्पार्किंग के साथ शॉट सर्किट हो सकता है और आग लग सकती है।  
2. गैस लीक होने पर तुरंत सभी खिड़की-दवाजे खोल दें। ताकि गैस इक्ठ्ठा न हो सके।  
3. अगर रेगुलेटर को ऑफ कर दिया जाए तो बहुत अच्छा है।  
4. सिलेंडर का सेफ्टी कैप (ढक्कन) 
लगा देना चाहिए। उसे गैस लीकेज 
रुक जाती है।