पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pinjore News Gas Cylinders In Hmt After 1 Month Uproar For Depositing Money

1 महीने बाद एचएमटी में आए गैस सिलेंडर, रुपए जमा करवाने के लिए हुआ हंगामा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
}पहले बुकिंग करवाने पर घर पहुंचता था सिलेंडर...

पिंजौर | उत्तर भारत की लाइफ लाइन कही जाने वाली एचएमटी की गैस एजेंसी में करीब एक महीने बाद रसोई गैस सिलेंडर आया। गैस न मिलने से सैकड़ों लोगों में रोष था। बुधवार को गैस आने की सूचना मिलने पर सुबह करीब 8 बजे से पहले ही गैस एजेंसी पर लोगों की भीड़ लगनेे लगी। जिसमें खाली सिलेंडर लेकर महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग लाइन में लग गए। करीब 200 मीटर से लंबी लाइन में सैकड़ों लोग सिलेंडर के साथ खड़े हो गए। गैस एजेंसी की संचालक एचएमटी इम्प्लाॅइज कोआॅपरेटिव कंज्यूमर सोसायटी के कर्मियों की ओर से सुबह से ही गैस आने का आश्वासन दिया जाने लगा। काफी इंतजार के बाद गैस न आने पर गुस्साए लोगों ने रोष जताना शुरू कर दिया। करीब दोपहर को गैस सिलेंडर आने पर लोगों ने राहत की सांस ली। इससे पहले उपभोक्ताओं को गैस के लिए रसीद काट कर दे दी गई। लेकिन पैसे लेने वाले काउंटर के कर्मचारी ने कहा कि जब तक गैस पहुंचती नहीं वो पैसे नहीं लेगा। इस दौरान लोगों की काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। जैसे ही गैस सिलेंडर का ट्रक पहुंचा तो लोगों में पैसे जमा करवाने की होड़ मच गई और काउंटर पर काफी ज्यादा हंगामा हो गया। जिसमें न तो महिलाओं की कोई लाइन थी न ही पुरूषों की। इसको लेकर लोगों में काफी झगड़ा भी हो गया। एजेंसी में एक ही ट्रक आया था जिसमें करीब सवा 300 सिलेंडर के आसपास होते हैं। जबकि लेने वाले इससे काफी ज्यादा खड़े हुए थे। सिलेंडर खत्म होने से पहले लेने की होड़ में हंगामा हो गया। इस बारे में बात करने के लिए सोसायटी के मैनेजर रामधनी को फोन किया तो उन्होंने फोन ही नहीं उठाया।

एचएमटी इम्प्लाॅइज कोआॅपरेटिव कंज्यूमर सोसायटी की गैस एजेंसी पर रसोई गैस के लिए करीब 1400 उपभोक्ता निर्भर हैं, जिन्हें पिछले करीब 1 महीने से ज्यादा हो गए गैस न मिलने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ता मुकेश प्रभाकर, संजीव खुल्लर, रामकुमार और कृष्ण लाल शर्मा आदि ने बताया कि बड़ा दुख होता है कि उन्हें कोई समय था जब गैस बुकिंग करवाने के अगले दिन ही घर पर सिलेंडर पहुंच जाता था। लेकिन अब बुकिंग करवाकर लेने पहुंचने पर भी सिलेंडर नही मिल रहा। ऐसे बुरे समय की कभी कल्पना भी नहीं की थी। लोगों ने बताया कि एचएमटी से गए लोगों के वैसे ही आर्थिक हालात ठीक नहीं हैं ऐसे में वो ब्लैक में सिलेंडर भी नहीं ले सकते। इस एक महीने में उन्होंने पड़ोसियों से सिलेंडर लेकर गुजारा किया। पहले तो सिलेंडर लेकर वो उन्हें वापस करेंगे। उसके बाद अगर गैस बची तो वो अपने लिए लेंगे। केन्द्र व प्रदेश सरकार की अनदेखी के कारण विगत 27 अक्टूबर 2016 को एचएमटी ट्रैक्टर प्लांट बंद कर दिया गया। उसके बाद पिछले करीब 9 माह से एचएमटी का पेट्रोल पंप बंद पड़ा है। अब एचएमटी इम्प्लाॅइज कोआॅपरेटिव कंज्यूमर सोसायटी की गैस एजेंसी पर भी सकंट के बादल नजर आने लगे हैं। एचएमटी बचाओं संघर्ष समिति के संचालक एडवोकेट विजय बंसल ने कहा कि एचएमटी के जिस प्रोजेक्ट को भी बंद किया गया या फिर बंद किया जा रहा है उस पर क्षेत्र के हजारों लोग निर्भर हैं, इससे लोगों का रोजगार तो प्रभावित हुआ ही है इस लोगों की जरूरत भी निर्भर है।
खबरें और भी हैं...