पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंस्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2018 में रविवार को हुए टूर्नामेंट के 12वें मैच में पंजाब ने चेन्नई को 4 रन से हरा दिया। इस रोमांचक मैच में जीत के लिए चेन्नई को आखिरी ओवर में 17 रन बनाने थे, लेकिन वो 12 रन ही बना सकी। मैच में पंजाब की इनिंग के दौरान खेल भावना का बेहतरीन नजारा भी दिखा। जब गेल के कहने पर ब्रावो ने उनकी मदद की। ये दोनों प्लेयर्स वेस्ट इंडीज के ही हैं। ब्रावो ने बांधे गेल के शू-लेस...
- मैच के दौरान ये मोमेंट किंग्स इलेवन पंजाब की इनिंग के दौरान दिखाई दिया, जब क्रिस गेल और लोकेश राहुल क्रीज पर खड़े थे।
- गेल और लोकेश आपस में बात कर रहे थे इसी दौरान गेल के करीब से ब्रावो और जडेजा निकले। इसके बाद गेल नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर जाने लगे।
- जब गेल लौट रहे थे तभी उन्हें अपने जूते के फीते खुले नजर आए, उन्होंने अपने ही देश के प्लेयर ब्रावो को बुलाया और इशारा करते हुए जूते के फीते बांधने को कहा।
- इसके बाद ब्रावो ने बिना किसी झिझक के उनके खुले हुए जूते के फीते बांध दिए। खेल भावना का इस तरह का नजारा हर IPL सीजन में कभी ना कभी दिखाई दे ही जाता है।
मैच समरीः
KXIP- 197/7 (20 ओवर) (गेल- 63, लोकेश- 37)
CSK- 193/5 (20 ओवर) (धोनी- 79*, रायडू- 49)
आगे की स्लाइड्स में देखें, कैसे हुआ ये पूरा मोमेंट...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.