पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • What Better Than A Game Of Cards To Pass Time While Travelling Before IPL Match Vs MI

एयरपोर्ट पर ताश खेलते दिखे पंजाब के प्लेयर्स, गेल ने बेटी के साथ बिताया वक्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम अपने अगले मैच में बुधवार को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ खेलेगी। इस मैच से पहले टीम के विस्फोटक बैट्समैन क्रिस गेल थोड़ा मस्ती के मूड में नजर आए और उन्होंने अपनी बेटी क्रिसलीना के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया। इस दौरान गेल बेटी के साथ झूले पर झूलते हुए दिखे। बता दें कि गेल की बेटी दो साल की है और फिलहाल IPL के सिलसिले में अपनी मां और नानी के साथ भारत में ही है। मुंबई पहुंचने के बाद टीम के ज्यादातर प्लेयर्स ने जहां गर्मी का सामना करने के लिए स्वीमिंग पूल में टाइम बिताया, वहीं कुछ प्लेयर्स आराम करने के मूड में दिखे और होटल में ही रुके। इससे पहले पंजाब की टीम मैच के लिए बुधवार सुबह मुंबई पहुंची। इस दौरान मुंबई एयरपोर्ट पर टीम के कई प्लेयर्स स्पॉट हुए जो टाइम पास करने के लिए ताश खेल रहे थे।