पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसीरिया के शरणार्थी संकट ने दुनिया भर के कलाकारों पर असर डाला है. इस संकट पर मानवीय पहलुओं को दर्शाती पांच कलाकारों की मार्मिक तस्वीरें इस बात की तसदीक करती हैं.
इंडिया आर्ट फ़ेयर के लिए रोहित चावला की खींची इस तस्वीर में आई वाईवाई, सीरियाई बच्चे एलन कुर्दी की समुद्र किनारे पड़े मृत शरीर की नकल करते दिख रहे हैं.
बैनस्की की इस तस्वीर में कैले का एक जंगल रिफ़्यूजी कैंप दिखाया गया है, जिसमें एपल के भूतपूर्व संस्थापक स्टीव जॉब अपने बाएं कंधे पर कूड़े का काला बैग उठाए और एक हाथ में पुराना एपल कंप्यूटर पकड़े दिख रहे हैं.
ये तस्वीर है सीरियाई कलाकार तम्मम अज़ाम की \"फ़्रीडम ग्रैफ़िटी\" की. इसमें गुस्ताव क्लिम्ट की प्रतिष्ठित पेंटिंग \"द किस\" सीरिया की एक इमारत पर बनाई गई है, जिसमें गोलीबारी से कई छेद बन गए हैं.
ये तस्वीर इब्राहीम फ़ाकरी की लंदन गैलरी में सीरिया युद्ध के चार साल पूरे होने पर 1461 दूध की बोतलें इकट्ठा करने की हैं. हर बोतल युद्ध के एक-एक दिन का प्रतीक है.
\'माय लाइट इज़ युअर लाइट\' शीर्षक वाली इस तस्वीर में बेरूत स्थित फ़लस्तीनी कलाकार अला मिनावी की सफेद नियॉन ट्यूब से बनी मूर्ति दिखाई गई है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.