पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसोनीपत. रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा एशियन गेम्स की तैयारियों के लिए सोनीपत और लखनऊ में आयोजित नेशनल कैंप में शामिल नहीं होने पर 13 रेसलर्स को बाहर कर दिया। एशियन गेम्स 18 अगस्त से इंडोनेशिया के जकार्ता में खेले जाएंगे। बाहर किए गए पहलवानों में देश की स्टार रेसलर गीता फोगाट भी शामिल हैं।
- देश में महिला रेसलिंग की लहर पैदा करने वाली गीता फोगाट की पिछले साल दिल्ली बेस्ड पहलवान पवन कुमार से हुई थी।
- गीता और पवन की शादी में भिवानी से 5 हजार मेहमान शामिल हुए थे।
- पैतृक गांव बलाली में हुई शादी में VVIP गेस्ट थे एक्टर आमिर खान। उन्होंने शादी के लिए सफेद कुर्ता पायजामा लाल साफे और काली नेहरू जैकेट के साथ पहना था। गीता के पिता महावीर सिंह फोगाट से उन्होंने कहा था, "इस ड्रेस में लग रहा हूं न पक्का हरियाणवी?"
- आमिर के अलावा एक्ट्रेस साक्षी तंवर और सान्या मल्होत्रा भी शादी में पहुंची थीं।
- गीता की शादी में ओलिंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक घराती बनकर पहुंची थीं। वहीं दूसरी तरफ ओलिंपिक स्टार रेसलर सुशील कुमार बराती बने थे। सुशील पवन कुमार के रूममेट रह चुके हैं।
- सभी फोगाट सिस्टर्स पहलवानी से अलग गर्ली लुक में नजर आई थीं।
- गीता फोगाट की चचेरी बहन और स्टार रेसलर विनेश फोगाट तब चोटिल थीं। पैर की चोट की वजह से वो शादी पूरी तरह एन्जॉय नहीं कर पाई थीं।
- उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था, "मेरे पैर में चोट लगी थी। इस वजह से किसी ने मुझे नाचने नहीं दिया। सब कह रहे थे- पैर का ध्यान रखो। कोई कुछ काम भी नहीं करने दे रहा था। मुझे काम करने के लिए असिस्टेंट्स दिए गए थे, बस।"
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.