- Hindi News
- National
- Khalari News General Manager Assured To Solve The Problem Of Electricity And Water
महाप्रबंधक ने दिया बिजली और पानी की समस्या के समाधान का आश्वासन
एनके एरिया महाप्रबंधक कार्यालय सभागार में आयोजित सीधा संवाद कार्यक्रम में जनता मजदूर संघ असंगठित यूनियन के द्वारा विभिन्न समस्याओं को उठाया गया। यूनियन क्षेत्रीय सचिव प्रताप यादव ने चदरा धौड़ा, बरटोला, उड़िया धौड़ा तथा शिवपुरी कॉलोनी में बिजली, पानी व प्रदुषण की समस्या को प्रमुखता से रखा। प्रताप यादव ने कहा कि उक्त गावों में कई सीसीएल कामागर रहते है। साथ ही डकरा खदान से सटे हुए हैं।
इन गांवों में कई चापाकल पहले से है लेकिन खदान नजदीक आ जाने से पानी का स्त्रोत पुरी तरह से खत्म हो गया है। गांव में पानी की कोई भी व्यवस्था नही है। जिसके कारण गांवों की महिलाओं को दो किलोमीटर दूर रेलवे लाईन को पार कर चुरी बस्ती से पानी का लाना पड़ता है। वहीं इस बस्तियों में बिजली का तार पुरी तरह से जर्जर हो गया है। आए दिन बिजली के तार टूट कर गिरते रहता है। जिसके कारण किसी भी दिन कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने प्रबंधन से इन समस्याओं का त्वरित समाधान करने को कहा। जिसके बाद एनके प्रबंधन ने एक माह के अंदर पानी टंकी का निर्माण कराकर पानी की व्यवस्था करने तथा जर्जर बिजली के तार को बदलने का आश्वासन दिया।