पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mohali News Generation Corporation Raised Showroom Obstructing Paver Work

पेवर लगाने के काम में बाधा डालने वाले शोरूम का जनरेट निगम ने उठाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर निगम की ओर से फेज-5 की मार्केट के बैक साइड रोड पर सड़क के दोनों ओर पेवर ब्लॉक लगाने का काम बीच में ही लटका हुआ है। बीस दिन से भी ऊपर हो गए हैं इस काम को शुरू किए हुए लेकिन अब तक इस काम पुरा नहीं हो पाया है। जिसके चलते पुरी सड़क इस काम के कारण बंद की गई है। इस काम के लटकने का मुख्य कार्य शोरूमों की ओर से इस रोड पर फैलाया जाने वाला पानी तथा रोड पर रखे हुए अपने जनरेटर है। दैनिक भास्कर की ओर मोहाली भास्कर में खबर प्रकाशित कर इस मामले को उठाया गया था और बताया गया था कि रोड पर रखे शोरूमों मालिकों के जनरेटर काम में बाधा डाल रहे हैं। खबर लगने के अगले दिन ही निगम टीम एक्शन में दिखी और निगम की एंट्री इंक्रोचमेंट टीम की ओर से साइड पर जाकर शोरूम मालिक का जनरेटर उठा कर अपने कब्जे में ले लिया गया। हालाकि निगम की ओर से जनरेटर उठा कर कर्मचारी को काम करने के लिए जगह तो मुहैया करवा दी है। लेकिन अभी भी शोरूम मालिकों की ओर से रोड पर ही पानी फैलाया जा रहा है। इतना ही नहीं शोरूमों का सीवरेज ओवरफ्लो करके रोड पर गंदा पानी आ कर खड़ा होता है जिस कारण कर्मचारियों को काम करने में परेशानी आ रही है और काम लटकता जा रहा है।

छत पर रखी टंकियां मरती है ओवरफ्लो, सड़क पर होता है जलमग्न शौरूम मालिकों की ओर से अपने शोरूमों की छतों पर पानी की टंकियां रखी हुई हैं जो कि ओवरफ्लो होती हैं तो उनका सारा पानी सड़क पर आकर खड़ा हो जाता है और पुरी रोड जल मगन हो जाती है। अब जब सड़क पर पानी आकर खड़ा होता है तो वहां पर कर्मचारियों की ओर से पेवर ब्लॉक कैसे लगाए जा सकते हैं। ऐसे में कर्मचारियों की ओर से बताया गया कि उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को कई बार शोरूम मालिकों की शिकायत की है और साथ ही शोरूमों की ओर से फैलाए जाने वाले पानी की फोटो भी खिंच कर निगम अफसरों को दिखाए हैं लेकिन उसके बाद भ शोरूम मालिक सड़क पर पानी फैलाने से बाज नहीं आते।

नुक्कड़ ढाबे का सीवरेज ओवरफ्लो होकर सड़क पर फैल रहा है गंदा पानी: फेज-5 की मार्केट में स्थित नुक्कड़ ढाबे का सीवरेज ओवरफ्लो होकर उसका सारा गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। जिस कारण नगर निगम के कर्मचारियों को इस जगह पर पेवर ब्लॉक लगाने में काफी परेशानी आ रही है। कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने कई बार ढाबे वालों को कहा है कि वो अपना सीवरेज ठीक करवाएं या फिर उसके पाइप प्रॉपर तरीके से सीवरेज लाइन में गिरवाएं। लेकिन ढाबा मालिक की ओर से इसपर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे ना सिर्फ कर्मचारियों को काम करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है बल्कि सारा दिन रोड पर गंदगी फैली रहती है।

शौरूम मालिकों के चालान भी किए गए हैं और उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वो सड़क पर पानी ना फैलाएं और अपने शोरूमों के सीवरेज ठीक करवाएं। इसके लिए उन्हें दोबारा से नोटिस भेजे जाएंगे अगर फिर भी शोरूम मालिक अपने सीवरेज ठीक नहीं करवाते हैं तो उनके शोरूमों के सीवरेज कनेक्शन तक काटे जा सकते हैं।

सुखविंदर सिंह, एसडीओ नगर निगम मोहाली

शोरूमों का सीवरेज ओवरफ्लो करके रोड पर गंदा पानी आ कर खड़ा होता है

शोरूम मालिक का जनरेटर उठा कर अपने कब्जे में ले लिया
खबरें और भी हैं...