पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जर्मनी टीम में विश्व कप के लिए शामिल नए खिलाड़ी पीटरसन

जर्मनी टीम में विश्व कप के लिए शामिल नए खिलाड़ी पीटरसन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जर्मनी टीम में विश्व कप के लिए शामिल नए खिलाड़ी पीटरसन

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा पहली बार हुआ है कि 29 वर्षीय खिलाड़ी को मुख्य टीम में जगह मिली है।
पीटरसन भले ही जर्मनी की टीम के लिए उतने बेहतर खिलाड़ी साबित न हो, लेकिन कोच जोआचिम का मानना है कि वह अच्छे खिलाड़ी हैं और इसी एहसास के साथ उन्होंने सांड्रो वागनेर और अन्य खिलाड़ियों से हटकर पीटरसन को चुना।
पीटरसन ने जर्मनी की मुख्य टीम के लिए एक भी मैच नहीं खेला है। ऐसे में विश्व कप में वह टीम के लिए पदार्पण कर सकते हैं। उन्हें कोच द्वारा घोषित की जाने वाली 23 सदस्यीय फाइनल टीम का उम्मीदवार माना जा रहा है।
जर्मनी के मुख्य कोच ने कहा, \"\"वह पिच पर पहुंचने के बाद से ही सक्रिय हो जाते हैं। वह उभरते खिलाड़ी हैं और मुझे उनसे काफी उम्मीदें हैं।\"\"
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...