पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जर्मनी में दो ट्रेनों की टक्कर, कई की मौत

जर्मनी में दो ट्रेनों की टक्कर, कई की मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जर्मनी की पुलिस का कहना है कि बवारिया प्रांत में दो ट्रेनों की टक्कर में कई लोगों की मौत हो गई और सौ से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

यह दुर्घटना म्यूनिख़ से 60 किमी दूरी पर बसे दक्षिण-पूर्वी शहर एबलिंग में हुई. यह शहर पर्यटकों में काफ़ी लोकप्रिय है.

जर्मन मीडिया के मुताबिक़ दुर्घटना के बाद एक ट्रेन पटरी से उतर गई और उसके कई डिब्बे पलट गए.

माना जा रहा है कि दोनों रेलगाड़ियों की आमने-सामने की टक्कर हुई. राहत और बचावकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

खबरें और भी हैं...