पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इस देश ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर बंद कराने का निकाला ये नायाब तरीका, जानें कैसे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अकरा. बीते साल गायक सोनू निगम ने कहा था कि अजान के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। तब उनके इस बयान पर काफी बवाल मचा था। लोगों का कहना था कि ये धार्मिक आजादी का मामला है, इसलिए इसमें किसी को दखल देने का हक नहीं है। लेकिन अब भारत से दूर अफ्रीकी देश घाना की सरकार ने मस्जिदों और चर्च में लाउडस्पीकर पर बैन लगाने का आदेश दिया है। ऐसे में लोगों को प्रार्थना के लिए बुलाने के एक नया तरीका खोज निकाला है। सरकार ने कहा है लाउडस्पीकर की जगह अजान के लिए वॉट्सएेप मैसेज का इस्तेमाल करें। क्या है पूरा मामला...

 

- घाना सरकार के मुताबिक, सभी मस्जिदों के लाडडस्पीकर और चर्च की घंटियों के इस्तेमाल पर रोक लगाने को कहा है। 
- सरकार का कहना है कि ये दोनों चीज साउंड पॉल्यूशन बढ़ाती हैं और आसपास के लोगों का जीना मुहाल करती हैं।
- हालांकि पर्यावरण मंत्री फ्रिमपॉन्ग बोटेंग ने संभलते हुए कहा है इमाम लोगों को वॉट्सएेप मैसेज भेजकर नमाज का समय बताएं। 
- उन्होंने कहा है कि प्रार्थनाका समय वॉट्सऐप और किसी टैक्स्ट मैसेज के जरिए क्यों नहीं भेजा जा सकता। हमें लगता है कि इससे साउंड पॉल्युशन काे कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। 

 

मुस्लिम कम्युनिटी ने किया विराेध
- सरकार का आदेश आते ही घाना की मुस्लिम कम्युनिटी ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है। 
- इमाम शेख उसान अहमद ने कहा है कि अजान दिन में पांच बार होती है और वॉट्सऐप के जरिए मैसेज भेजना साउंड पॉल्युशन कंट्रोल कर सकता है।
- लेकिन फिर अजान के लिए इमाम को हर महीने सैलरी मिलना भी बंद हो जाएगी। क्योंकि सारे काम तो मैसेज के जरिए हो जाएंगे। सरकार को एेसा कदम नहीं उठाना चाहिए।