घासीराम बेदिया ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
मुरी| सिल्ली थाना के हाकेदाग पंचायत अन्तर्गत टेटेबंदा गांव निवासी घासीराम बेदिया 22 वर्ष पिता मनोहर बेदिया ने अपने घर के पास स्थित बेर पेड़ में फंदा में लटक कर मौत को अपने गले लगा लिया। इसकी जानकारी ग्रामीणों द्वारा थाना सिल्ली को दी गयी शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी और घटना के बारे में ग्रामीणों द्वारा अफसोस जाहिर करते हुए तरह तरह की चर्चाएं करने लगे। सूचना पाते ही सिल्ली थाना प्रभारी वीरेन्द्र पासवान अपने दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचे और घटित घटना के बारे में जानकारी ली। अंततः शव को अपने कब्जे में लेकर सिल्ली थाना लायी, जहां यूडी कांड से दर्ज कर श्म के लिए रिम्स रांची भेज दिया। घटना के बारे में पूछे जाने पर थाना प्रभारी पासवान ने बताया कि मृतक कुछ दिनों से मानसिक संतुलन बिगड़ने के कारण उनकी हालत ठीक नहीं है।