पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंएंटरटेनमेंट डेस्क. गजल गायक पंकज उधास आज अपना 67वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 17 मई, 1951 को जेतपुर, गुजरात में एक जमींदार परिवार में हुआ था। पंकज ने गजल की दुनिया में खूब नाम कमाया है, वहीं उनकी लव लाइफ भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। बात 70 के दशक की है। पंकज ने अपने पड़ोसी के घर में फरीदा (जो अब उनकी वाइफ हैं) को देखा था और देखते ही वे उनको दिल दे बैठे थे। पड़ोसी ने ही पंकज और फरीदा की मुलाकात करवाई थी। इस वक्त पंकज ग्रैजुएशन कर रहे थे और फरीदा एयर होस्टेस थीं। दोनों में दोस्ती हुई और मुलाकातों का दौर शुरू हो गया। कुछ ही महीनों में दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए थे। दोनों अलग-अलग धर्म के थे, लेकिन चाहते थे कि शादी फैमिली के आशीर्वाद से करें...
- पंकज की फैमिली का रिएक्शन उनके और फरीदा के रिलेशन को लेकर पॉजिटिव था।
- लेकिन फरीदा के पेरेंट्स को राजी नहीं थे। इसकी वजह ये थी कि उनकी पारसी कम्युनिटी में जाति से बाहर शादी करने पर पांबदी थी।
- इस वजह से पंकज और फरीदा ने तय किया कि शादी तभी करेंगे, जब दोनों के पेरेंट्स का आशीर्वाद मिलेगा।
'आहट' नाम से निकाला पहला एल्बम
तीन भाइयों में पंकज सबसे छोटे हैं। उनके दोनों भाई मनहर उधास और निर्मल उधास म्यूजिक की फील्ड में थे। इसलिए पंकज का रुझान भी म्यूजिक में था। उन्होंने गजल गायिकी की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने 1980 में अपना पहला एल्बम 'आहट' नाम से निकाला। पहला एल्बम लॉन्च होते ही उन्हें बॉलीवुड से सिंगिंग के ऑफर मिलने लगे। उन्होंने 1981 में एल्बम 'तरन्नुम' और 1982 में 'महफिल' लॉन्च किया।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पंकज उधास की लाइफ से जुड़ी कुछ और बातें...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.