गाजियाबाद एसएसपी ने लोहे की छड़ों के गिरोह का किया भंडाफोड़
गाजियाबाद एसएसपी ने लोहे की छड़ों के गिरोह का किया भंडाफोड़
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) वैभव कृष्णा ने कहा कि सरगना को गिरफ्तार करने के बाद पता चला कि इस घोटाले में स्थानीय पुलिस अधिकारी शामिल हैं, जिसके बाद दो थाना प्रभारी समेत तीन अधिकारियों को उनके पदों से हटा दिया गया है।
कृष्णा ने यहां एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें खुफिया जानकारी हासिल हुई थी कि लोहे की छड़ों की अवैध तरीके से तस्करी की जा रही है। जिसके बाद शुक्रवार रात को उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग -24 पर यूपी गेट से पिलखुआ तक पांच पुलिस थानों के कर्मियों के साथ आकस्मिक चेकिंग की और गश्त तेज कर दी। इस दौरान 20 ट्रकों और तीन करोड़ रुपये की लोहे की छड़ों को जब्त किया गया।
उन्होंने कहा कि सरगना सतीश यादव समेत करीब 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया। यादव इस काम में दशकों से लगा हुआ है।
कृष्णा ने कहा, \"\"यादव ने थाना पुलिस स्तर के साथ सांठगांठ कर अपने इस जुर्म को कबूल लिया है। मैंने एसएचओ कवि नगर समरजीत सिंह, एसएचओ विजय नगर नरेश कुमार सिंह और पुलिस चौकी प्रभारी बाएपास पावेंद्र सिंह को पुलिस लाइन भेज दिया है।\"\"
उन्होंने कहा, \"\"भविष्य में भी विभिन्न क्षेत्रों में इस तरह की आकस्मिक चेकिंग की जाएगी ताकि पुलिस बल सोया न रहे और हमेशा सक्रिय रहे।\"\"
--आईएएनएस