पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंस्पेशल डेस्क. सेंट्रल स्कॉटलैंड के एक गांव में महिला को दूर मैदान में बड़ी-सी सफेद रंग की चीज दिखाई दी। मैदान में कुछ झाड़ियां थीं। उनके आसपास सफेद रंग का गोला देखकर उसे बड़ी हैरानी हुई। उसने पास जाकर देखा, तो उसकी गंध जानी-पहचानी लगी, लेकिन पहली बार में वह उसे पहचान नहीं पाई। बाद में जब उस चीज की पहचान हुई, तो वह महिला और उसके कलीग्स खूब हंसे। यह है मामला...
- सेंट्रल स्कॉटलैंड की फालकिर्क काउंटी में पोलमोर्ट नामक गांव है। इसी गांव का यह मामला थोड़ा पुराना है, लेकिन है अजीबोगरीब। भारत में शायद इतनी बड़ी यह चीज देखी भी न गई हो।
- दरअसल, फिओना विशार्ट नामक एक रेंजर अपनी ड्यूटी के तहत कार में गश्त कर रही थीं। रेंजर का काम इलाके के पर्यावरण को सुरक्षित रखना है।
- अचानक उन्हें सड़क किनारे मैदान में बड़ा बहुत बड़ा सफेद गोला दिखाई दिया। दूर से बर्फ की तरह नजर आ रहे इस गोले को देखकर फिओना को बहुत आश्चर्य हुआ।
- उन्होंने पास जाकर देखा, तो वह एक गद्देदार, गुजगुजी-सी चीज थी। उन्हें उसकी गंध जानी-पहचानी लगी। फिओना ने गौर से देखा, तो उन्हें समझ में आ गया कि वह एक मशरूम है।
- यह वही मशरूम था, जिसे हम खुम्बी, छत्ता, कुकुरमुत्ता जैसे नामों से जानते हैं और जिसकी कुछ प्रजातियां बड़े चाव से खाई भी जाती हैं। मशरूम आमतौर पर छोटे होते हैं और पैकेट में बंद करके बेचे जाते हैं।
- रेंजर फिओना को मिला मशरूम लगभग 11 किलो वजनी और 59 इंच व्यास वाला था। वह इतना बड़ा था कि फिओना ने उसे उठा तो लिया, लेकिन अकेले उसे अपनी कार तक लेकर न आ सकीं। इसके लिए उन्हें अपने एक सहकर्मी की सहायता लेनी पड़ी।
काफी बड़े होते हैं पफबॉल मशरूम
- यह पफबॉल प्रजाति का मशरूम था। ब्रिटेन में इसे बड़े चाव से खाया जाता है। प्राचीन ग्रीक और रोमन लोगों ने भी इस मशरूम का उल्लेख किया है।
- ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि करीब 20 किलो का पफबॉल मशरूम भी मिल चुका है। रॉयल बॉटनिकल गार्डन केऊ की वेबसाइट के अनुसार 64 इंच व्यास वाला मशरूम भी पाया गया था।
- फिओना का मशरूम इतना बड़ा था कि उसे काटने के बाद उनके 15 कलीग्स के बीच बांटा गया।
आगे देखिए विशाल मशरूम की कुछ और तस्वीरें...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.