पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुजफ्फरनगर, यूपी। मां-बेटी के अटूट रिश्ते की एक भावुक कहानी सामने आई है। मदर्स-डे (13 मई) पर बेटी द्वारा बुक कराया केक लेकर जब डिलीवरी बॉय घर पहुंचा तो मां फूट-फूटकर रो पड़ी। मालूम चला कि बेटी दो दिन पहले यानी 11 मई को इस दुनिया में नहीं रही। यह सुनकर डिलीवरी बॉय के भी आंसू निकल पड़े। हर साल मां के लिए गिफ्ट भेजती थी बेटी..
- शहर के ब्रह्मपुरी कॉलोनी में रहने वाली MSC की छात्रा रुबीना हर साल मदर्स डे पर मां से केक कटवाती थी। लेकिन इस साल यह परंपरा टूट गई।
- रुबीना 10 मई को एक रेस्टोरेंट में केक बुक कराकर आई थी। पिता ज़मील अहमद का एक होटल है। उनके मुताबिक, रुबीना को 15-20 दिन पहले चक्कर आया था। उन्होंने डॉक्टर को दिखाया, लेकिन कोई बीमारी पकड़ में नहीं आई। 11 मई को रुबीना अचानक फिर चक्कर खाकर गिर पड़ी, लेकिन वो इस बार उठ नहीं पाई।
- बेटी की असमय मौत ने परिवार को झकझोरकर रख दिया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.