पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनई दिल्ली. दिल्ली के एक कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बाथरूम के अंदर छिपकली जैसा एक जीव दिखा। हॉस्टल की लड़कियों ने बताया कि वो बाथरूम के वॉश बेसिन पर बैठा हुआ था और सांप की तरह जीभ लपलपा रहा था। उसे देखकर लड़कियां चीखते हुए कमरे से बाहर भागीं और तुरन्त वॉर्डन को बताया। कुछ देर बाद सांप पकड़ने वाला शख्स आया और उसे हॉस्टल से दूर ले गया।
फेसबुक पर पोस्ट की तस्वीर
हॉस्टल की ही किसी लड़की ने उस जीव की तस्वीर खींच ली। फिर The Alliance - NSIT's newspaper नाम के फेसबुक पेज पर पोस्ट कर दिया। साथ में लिखा कि मॉनिटर लिजार्ड गर्ल्स हॉस्टल के तीसरी मंजिल के कमरे में मिला। हॉस्टल में रहने वाले सभी लोग अपने कमरे बंद रखें और जंगल के आसपास टहलने से बचें और कैंपस के आसपास मेन रोड पर ही चलें।
क्या है मॉनिटर लिजार्ड?
दरअसल जिस जीव को लेकर गर्ल्स हॉस्टल में हड़कंप मचा वो मॉनिटर लिजर्ड की एक प्रजाति है। ये देखने में छिपकली जैसा होता है, लेकिन साइज में छिपकली से बड़ा। इसकी लंबाई 10 फुट तक भी होती है। ये सांप की तरह जीभ लपलपाते हैं और जहरीले होते हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.