पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के बेटे का अपहरण कर लिया गया है.
गिलानी के छोटे बेटे अली हैदर गिलानी पंजाब में प्रांतीय असेंबली का चुनाव लड़ रहे हैं. वो पीएस 200 सीट से पीपल्स पार्टी के उम्मीदवार हैं.
यूसुफ रजा गिलानी ने बीबीसी से बातचीत में अपने बेटे के अगवा होने की पुष्टि की है.
शुरुआती खबरों के अनुसार उनके चुनावी काफिले पर फर्रुख टाउन इलाके में फायरिंग हुई.
गिलानी ने अपने बेटे के चुनावी काफिले हमले के लिए पीएमएल (एन) को जिम्मेदार बताया है.
हमले में अली हैदर गिलानी के सचिव के मारे जाने की भी खबर है जबकि पांच लोग घायल बताए जाते हैं.
पाकिस्तान में शनिवार को आम चुनाव और प्रांतीय असेंबलियों के लिए वोट डाले जाने हैं और गुरुवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है.
पाकिस्तान में चुनावों की घोषणा के बाद से ही हिंसक हमले बढ़ गए हैं.
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.