पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पापा के डिसीजन के खिलाफ थाने पहुंची 17 साल की बेटी, Girl Against Child Marriage

पापा के डिसीजन के खिलाफ थाने पहुंची 17 साल की बेटी, बातें सुन पुलिस भी चौंकी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बांसवाड़ा (राजस्थान).  शहर के बारी गांव की एक बेटी 16 अप्रैल को अपनी शादी रुकवाने कलिंजरा थाने पहुंच गई। 10वीं की परीक्षा दे चुकी 17 वर्षीय शिल्पा की परिवार वाले जबरन शादी करवा रहे थे। उसने कई बार उन्हें समझाया लेकिन वे जिद पर अड़े रहे। घर में शादी से जुड़ी सभी तैयारियां हो चुकी थी, लेकिन शिल्पा आगे पढ़ना चाहती थी। जब वो नहीं माने तो वह कलिंजरा थाने पहुंच गई। 

 

 

शिल्पा ने पुलिस को बताया कि उसके पापा उसकी जबरन शादी करवाना चाहते हैं। वह नाबालिग है और आगे पढ़ना चाहती है। एकबार तो उसकी बात सुनकर पुलिस स्टाफ भी चौंक गया। फिर उसके फैसले की तारीफ की गई। उधर, बाल-विवाह की खबर मिलते ही अन्य विभागों के अधिकारी भी सक्रिय हो गए क्योंकि प्रशासन बाल-विवाह रोकने के लिए जुटा हुआ है।

 

एसडीएम शंकरलाल साल्वी ने तहसीलदार, सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षक को थाने भेजा। यहां पर शिल्पा ने सारी स्थिति बताई। उसने बताया कि उसके पिता उसकी शादी 19 अप्रैल को करवाने जा रहे हैं। समझाने व अपना भविष्य खराब होने के बारे में बताने पर भी शादी नहीं रोकी जा रही है। उस पर जबरन दबाव डाला जा रहा है। इस पर पुलिस और प्रशासन ने परिवार वालों को थाने बुलाकर शिल्पा का विवाह न कराने के लिए सख्ती से कहा। साथ ही, जबरन नाबालिग की शादी कराने पर सजा का प्रावधान होना बताया।

 

4 किमी दूर पैदल दूसरे गांव में पढ़ने जाती है शिल्पा

 

पढ़ने का जज्बा ऐसा कि छात्रा बारी गांव से 4 किमी दूर चनावाला गांव रोज पैदल पढ़ने जाती है। बारी गांव में उच्च प्राथमिक स्कूल ही है। स्कूल के कार्यवाहक संस्थाप्रधान रणछोड़ पाटीदार ने बताया कि शिल्पा पढ़ाई में भी होशियार है। 26 जनवरी और 15 अगस्त के अलावा स्कूल में समय समय पर होने वाले कार्यक्रम में भी रुचि लेती है। शिल्पा के इस कदम के कारण यह घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गई।

खबरें और भी हैं...