पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. परदेशीपुरा इलाके में एक लेडी डॉन ने एक दुकानदार को रुपए मांगने की बात पर न सिर्फ पीट दिया बल्कि उसकी गाड़ी भी फोड़ दी। दुकानदार का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने चाय और सिगरेट के पैसे मांग लिए थे। घटना की सूचना पर परदेशीपुरा पुलिस ने मारपीट करने वाली युवती (लेडी डॉन) को पकड़ा तो उसके पास से चाकू और चोरी की गाड़ी मिली जो उसने एमआईजी से चुराई थी।
परदेशीपुरा टीआई राजीव त्रिपाठी ने बताया कि परदेशीपुरा वाइन शॉप के सामने चाय की दुकान चलाने वाले व्यापारी संदीप पिता सोहनलाल यादव (35) निवासी परदेशीपुरा ने शिकायत की थी इलाके में रहने वाली निधि जगताप अपने साथी शिबु के साथ चाय एवं सिगरेट पीने आई थी। बिना रुपए दिए वह वापस जाने लगी तो रुपए मांगे। इस पर उसने मारपीट कर उनकी गाड़ी फोड़ दी थी और भाग गई थी। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया था। टीआई त्रिपाठी ने बताया कि निधि बुधवार को इलाके में एक युवक के साथ घूमते हुए मिली तो उसे गिरफ्तार कर लिया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.