पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबुकित तेन्गाह. मलेशिया में एक लूटपाट का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लुटेरे ने 19 साल लड़की को अपना शिकार बनाया। उसने न सिर्फ लड़की से सामान लूटा, बल्कि विरोध करने पर उसके पेट में अौर बाद में चेहरे पर चाकू घोंप दिया। चाकू उसकी दाईं आंख के ठीक नीचे लगा। इसके बाद लड़की मदद की तलाश में सड़क के किनारे बैठी रही। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला बुकित तेन्गाह का है। लड़की यहां एक शॉप में काम करती है और मंगलवार रात काम खत्म कर घर जा रही थी।
- चश्मदीदों ने बताया कि सड़क पर काफी अंधेरा था और उसी समय लड़की का सामना एक लुटेरे से हो गया। उसने चाकू की नोंक पर लड़की से हैंडबैग छीना, तो लड़की ने विरोध जताया।
- तभी लुटेरे ने चाकू से लड़की पर कई वार किए, फिर उसने चाकू उसके चेहरे पर घोंप दिया और उसी हालत में उसे छोड़कर सामान लेकर फरार हो गया।
- सामने आए वीडियो में लड़की उसी हालत में सड़क के किनारे दीवार पर बैठी नजर आ रही है। उसके पेट और चेहरे से खून निकलता दिखा रहा है।
- वीडियो में चाकू उसकी दाईं आंख के नीचे गाल पर घुसा नजर आ रहा है। वहीं, पास से गुजरने वाले लोग उसकी मदद के लिए इकट्ठा हो गए।
आगे की स्लाइड्स में देखें इस घटना से जुड़ी फोटोज...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.