पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंफरीदाबाद। एक युवक को युवती से दोस्ती करना महंगा साबित हो गया। युवती युवक को ब्लैकमेल करने लगी। फिलहाल युवती युवक को 16 लाख रुपए के लिए ब्लैकमेल कर रही थी। पैसे न देने की सूरत में केस दर्ज कराने की धमकी दी जा रही थी। पुलिस के कहने पर युवक ने युवती को सराय ख्वाजा मेट्रो स्टेशन के पास 8 हजार रुपए देने के लिए बुला लिया। युवती के आते ही पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को आरोपी युवती को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत के लिए नीमका जेल भेज दिया है। इस मामले में एक और युवक को नामजद किया गया है।
- बल्लभगढ़ निवासी दिलीप कुमार ने थाना शहर बल्लभगढ़ में दर्ज कराए मामले में बताया है कि वह दिल्ली में नौकरी करता है।
- इसी दौरान साहुपुरा गांव निवासी प्रेम खटीक नामक युवक ने उसकी जान पहचान दिल्ली के लक्ष्मी नगर निवासी पिंकी से हो गई।
- करीब डेढ़-दो साल से वह एक-दूसरे को जानते हैं। पिछले दिनों पिंकी उसे केस में फंसाने की धमकी देने लगी और 16 लाख रुपए देने की मांग की।
- दिलीप युवती को 8-8 हजार रुपए दो बार दे चुका था। इसके बावजूद युवती की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही थी। दिलीप ने प्रेम खटीक को पिंकी को समझाने के लिए कहा लेकिन असर नहीं हुआ।
- इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने युवती को रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई। पिछले दिनों पिंकी ने दिलीप से 8 हजार रुपए मांगे। दिलीप ने उसे सराय ख्वाजा के मेट्रो स्टेशन बुला लिया।
- दिलीप के साथ पुलिस सादे कपड़ों में थी। दिलीप ने स्टेशन पहुंचकर 8 हजार रुपए पिंकी को दे दिए। आसपास खड़ी पुलिस की टीम ने पिंकी को दबोच लिया और कोर्ट में पेश कर दिया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.