पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। मोती मस्जिद से लेकर बाणगंगा चौराहा तक तीन किमी बाइक सवार तीन मनचले दो बहनों से छेड़छाड़ करते रहे। विरोध करने पर आरोपियों ने एक्टिवा सवार युवती को चाकू मारकर घायल कर दिया। उन्होंने देर रात टीटी नगर पुलिस थाने पहुंचकर शून्य पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया। आरोपी सीसीटीवी में तो कैद हो गए, लेकिन मामले की जांच कर रही जहांगीराबाद पुलिस उनकी पहचान तक नहीं कर पाई है।
- शाहजहांनाबाद निवासी 26 वर्षीय युवती आंगनबाड़ी में पर्यवेक्षक हैं। उनके पिता पुलिस विभाग से रिटायर्ड हैं।
- युवती ने पुलिस को बताया कि शाम करीब छह बजे मैं अपनी छोटी बहन के साथ एक्टिवा से न्यू-मार्केट के लिए निकली।
- मोती मस्जिद के पास बाइक सवार तीन युवक हमारे पीछे पड़ गए। वे भद्दे कमेंट्स करने लगे।
- मैंने गाड़ी नहीं रोकी और उसकी रफ्तार बढ़ा दी। वे हमारे पीछे-पीछे करीब तीन किमी तक आए।
- बाणगंगा चौराहा पर मैंने गाड़ी की रफ्तार कम की, तो बाइक के पीछे बैठे बदमाश ने मुझे पर चाकू से वार किया।
- चाकू पकड़ने के कारण चोट हाथ में लग गई। उसके बाद तीनों बदमाश वहां से भाग गए।
सीसीटीवी में नजर आए मनचले
- मैंने टीटी नगर थाने पहुंचकर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया।
- जहांगीराबाद पुलिस के अनुसार टीटी नगर पुलिस ने शून्य पर मामला दर्ज कर केस डायरी हमें सौंप दी है।
- आरोपी सीसीटीवी में नजर आ रहे हैं, लेकिन तस्वीर धुंधली होने के कारण उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है।
- हालांकि पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.