पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एक्स गर्लफ्रेंड ने बात करनी बंद की तो लड़के ने गले पर मारा चाकू, मरने तक तड़पते हुए देखता रहा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बद्दी(चंडीगढ़).  बरोटीवाला के झाड़माजरी में ब्रेकअप से गुस्साए ऊना निवासी युवक अखिल ने अंब निवासी 20 साल की लड़की आंचल की गुरुवार तड़के गला रेतकर हत्या कर दी। बीचबचाव करने आई एक अन्य लड़की मनीषा पर भी आरोपी ने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। किसी तरह उसने वहां से भागकर जान बचाई और घटना की जानकारी हॉस्टल वार्डन काे दी। वह दोनाें लड़कियों को अस्पताल लेकर गईं। डॉक्टरों ने आंचल को मृत घोषित कर दिया, जबकि मनीषा को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी अखिल को उसके अपार्टमेंट से गिरफ्तार कर लिया।

 

अगस्त 2017 में दाेनों के बीच ब्रेकअप हो गया था

बी-फार्मा कर रही आंचल और अखिल, डॉ. रेड्‌डीज लैब बद‌्दी में इंटर्नशिप पर काम कर रहे थे। दोनों 2016 से एक-दूसरे को जानते थे, लेकिन अगस्त 2017 में दाेनों के बीच ब्रेकअप हो गया था। हाल ही में आंचल ने अखिल का नंबर ब्लाॅक लिस्ट में डाल दिया, जिससे वह नाराज था। 

 

सिक्योरिटी गार्ड को चकमा देकर गर्ल्स हॉस्टल में घुसा आरोपी

- डाॅ. रेड्डी कंपनी ने बी-फार्मा के तहत इंटर्नशिप कर रहे लड़के-लड़कियों के लिए हिल व्यू अपार्टमेंट के दो भवन किराए पर ले रखे थे। गुरुवार तड़के 5 बजे अखिल सिक्योरिटी गार्ड को चकमा देकर गर्ल्स हॉस्टल में दाखिल हुआ।

- अखिल अांचल के अपार्टमेंट 304 बी-9 में पहुंचा और उसे किचन में ले गया। दोनों में कहासुनी हुई। अखिल बार-बार यही पूछता रहा कि वह उससे बात क्यों नहीं कर रही, मिल क्यों नहीं रही।

- अचानक अखिल ने आंचल के गले पर चाकू से हमला कर दिया। कमरे में मौजूद मनीषा ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन गुस्साए अखिल ने उस पर भी हमला कर दिया। मनीषा जैसे-तैसे करके जान बचाकर भागी। 

 

कत्ल करने के बाद अपने कमरे में जाकर आराम से सो गया अखिल

- आंचल पर चाकू से किए गए वार से उसके गले से खून बह रहा था और वह तड़प रही थी, लेकिन अखिल वहीं खड़ा होकर उसे देखता रहा और उसकी मौत होने तक वहीं रहा।

- इसके बाद वह अपने अपार्टमेंट 302 बी-6 में जाकर आराम से सो गया, जैसे कुछ हुआ ही न हो। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। 

- वहीं, एसपी बद‌्दी रानी बिंदू ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 307, 302 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ में उसने जुर्म भी कबूल कर लिया है।

खबरें और भी हैं...