पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लड़की को घेरकर की छेड़खानी, कपड़े खींचे, वीडियो वायरल होने पर दो गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना. बिहार के वजीरपुर जिले में लड़कियों के साथ छेड़खानी, मारपीट और उनके कपड़े फाड़ने की कोशिश के दो शर्मसार करने वाले मामले सामने आए हैं। इन दोनों ही घटनाओं के वीडियो भी बनाए गए। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। गया के एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि वीडियो प्रकरण में अब तक दो आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। बाकी के आरोपियों की पहचान और उनके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। एक वीडियो वजीरगंज थाना के तरवां बाजार ढ़ाढ़र नदी का बताया जा रहा है।


पहला वीडियो - लड़की गुहार लगाती रहती है और दबंग कपड़े खींचते हैं
- इसमें लड़की अपने दोस्त के साथ नजर आ रही है। सुनसान जगह पर गांव के कुछ दबंग किस्म के लोग लड़की व उसके दोस्त को घेर लेता है। 
-वीडियो में पांच-छह दबंग नजर आ रहे हैं। पहले तो वह लड़की के साथ वाले युवक की बुरी तरह से पिटाई करते हैं। इस दौरान लड़की छोड़ देने की गुहार लगाती है। 
-युवक की पिटाई के बाद दबंग लड़की को घेर कर उसके साथ छेड़खानी शुरू कर देते हैं। उसके कपड़ों को खींचना लग जाते हैं। 
-लड़की बार-बार छोड़ देने की दुहाई करती है। लेकिन, दबंग छेड़खानी जारी रखते हैं। वे उसके शरीर को जबरदस्ती छूते हैं। 

 

दूसरा वीडियो-  युवक को पीट-पीट कर किया अधमरा 
- कुछ युवकों ने एक लड़की को पकड़ रखा है। वह भइया, भइया कहकर छोड़ देने की गुहार लगा रही है, पर कोई सुनने को तैयार नहीं है। 
-एक अधेड़ व्यक्ति लड़की के साथ पकड़े गए युवक को बेरहमी से पीटता है। उसे जमीन पर गिराकर सिर पर लात मारता है। लड़के को तब तक पीटा जाता है तब तक वह बेसुध न हो जाए। उसके बाद लड़की के पास छेड़खानी की जाती है। 

 

अभियुक्तों की पहचान 
-गया के एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर पीड़िता और अभियुक्तों की पहचान कर ली गयी है। लड़की किसी पुरुष मित्र के साथ वहां घूमने या मिलने गई थी तभी ग्रामीणों ने इस घटना को अंजाम दिया है। 
-वहीं मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो से पहचान कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

खबरें और भी हैं...