पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लड़की का गैंगरेप कर बनाया न्यूड वीडियो, फिर मंगेतर को भेजे उसके न्यूड फोटो

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुड़गांव. साइबर सिटी में एमकॉम की छात्रा से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया और शारीरिक संबंध बनाए। इसी बीच पीड़िता की शादी तय हो गई तो मंगेतर के पास उसकी न्यूड फोटो भेज दी। जिससे उसकी शादी टूट गई। शिकायत पर पुलिस ने गैंगरेप का केस दर्ज कर दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। लड़की को बेहोश कर बनाया न्यूड वीडियो

 

 

- युवती शहर के एक कॉलेज में एम कॉम की पढ़ाई कर रही है। महिला थाना पुलिस मानेसर को दी शिकायत में बताया कि जनवरी 2016 में फेसबुक पर उसकी दोस्ती नवाद गांव निवासी केशव से हुई।

- जून 2016 में आरोपी पीड़िता से मिलने कॉलेज में आया। आरोपी बात करने के बहाने उसे अपने दोस्त के कमरे पर ले गया। जहां पर पहले से अभिषेक व सुनील मौजूद थे।

- आरोपियों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। फिर बेहोशी में उसका न्यूड वीडियो बना दिया। होश में आने पर धमकी दी कि अगर किसी से कहा तो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर देंगे।

- इसी बीच सुनील ने उसे आईएमटी मानेसर के एक होटल में बुलाया और वीडियो दिखाकर रेप किया। आरोपी अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करते रहे और उसके साथ अलग-अलग जगहों पर ले जाकर रेप करते रहे।

- एक दिन केशव का फोन आया और गलत काम करने के लिए एक जगह पर बुलाया। जिस पर उसने मना कर दिया और बात न करने की हिदायत दी। इसी बीच परिवार वालों ने उसकी सगाई तय कर दी।

- उसकी शादी 29 अप्रैल को होनी थी। तीनों आरोपियों ने मंगेतर को उसकी न्यूड फोटो भेज दी। जिससे उसका रिश्ता टूट गया।

- आरोपियों की हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने गुरुवार को महिला थाना पुलिस आईएमटी मानेसर में शिकायत दी।