पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें(शामली) यूपी. जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र में बीते 7 अप्रैल को हुए हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने 10 दिन के अंदर कर दिया। पुलिस के मुताबिक मर्डर की मास्टरमाइंड मृतक की बेटी है, जिसने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर यह अपराध किया। पुलिस आरोपियों के गुनाह कबूलने के बाद आगे की कार्रवाई कर रही है।
- जनपद शामली की सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दयानंद नगर निवासी राकेश कुमार दिल्ली के जीबी पंत हॉस्पिटल में लैब टेक्नीशियन थे। बीत 7 अप्रैल को हॉस्पिटल से घर लौटते वक्त उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
- पुलिस ने जब उस एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालीं तो मृतक का पीछा करते दो युवक नजर आए। फुटेज के आधार पर सबसे पहले शामली के मोहल्ला हाजीपुर निवासी समीर को हिरासत में लिया गया। थोड़ी सख्ती दिखाते ही समीर ने पूरे मर्डर कांड पर से पर्दा उठा दिया।
- आरोपी समीर ने बताया, काव्या (उर्फ वैष्णवी) और मैं 10वीं में एक साथ पढ़ते थे। फिर हमारी फेसबुक पर बात शुरू हो गई। मैं उससे प्यार करता था। वो बताती थी कि उसके पापा बहुत मारपीट करते हैं, नजर रखते हैं। वो हम दोनों को मिलने से भी रोकते थे। मैं उससे बहुत प्यार करता हूं। उसके नाम का टैटू भी अपने हाथ पर बनवाया है।
- बीच में हम दोनों के बीच किसी बात को लेकर बातचीत बंद हो गई। उसके बाद उसने मुझे फोन पर कहा कि मैं उसके पापा का मर्डर कर दूं तो ही हम दोनों शादी कर पाएंगे। मैं उसके साथ रहना चाहता था, इसलिए उसकी बातों में आ गया।
- दूसरी तरफ मृतक की बेटी वैष्णवी उर्फ काव्या ने बताया, पापा आए दिन मुझसे और मेरी मां से मारपीट करते थे। वे कभी हाथ पकड़कर मुंह से काट देते थे तो कभी उंगली तोड़ देते थे। आए दिन बेल्ट से सिर पर मारते थे। उनका कहा काम करने में जरा देर हो जाए तो मां को बुरी तरह मारते थे। ऑफिस का गुस्सा यहां निकालते थे। मैं इन सब बातों से तंग हो चुकी थी।
- समीर से मेरी दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। हम दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। लेकिन पापा की मारपीट से मैं बेहद दुखी हो चुकी थी। इसलिए मैंने समीर के साथ मिलकर उनका मर्डर करवा दिया।
- राकेश के हॉस्पिटल जाने और घर लौटने का पूरा शेड्यूल वैष्णवी ने समीर को बताया था। इस काम के लिए समीर ने अपने चचेरे भाई शादाब को भी साथ ले लिया।
- मृतक अपने घर एक तमंचा और कारतूस रखता था। उसकी बेटी ने किसी तरह तमंचा चुराकर अपने बॉयफ्रेंड को दे दिया।
- 7 अप्रैल वाले दिन मृतक राकेश ड्यूटी से घर लौट रहा था। घर से थोड़ी ही दूर से समीर और शादाब ने उसका पीछा किया और मौका देखकर शादाब ने गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
- पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच हो रही है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.