पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंश्रीगंगानगर. एक मां पर उसी की 13 साल की बेटी ने दिल झकझोर देने वाले आरोप लगाए हैं। मामला शारीरिक शोषण का है। महिला थाना पुलिस ने एसपी के आदेश से पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। घटना शहर के जवाहरनगर इलाके की है। ये था पूरा मामला...
- पीड़ित किशोरी ने एसपी को बताया है कि वो तीन बहने हैं। बड़ी 15 साल की और छोटी 10 साल की है। मम्मी-पापा की शादी साल 2000 में हुई थी।
- मां के कई पुरुषों से अनैतिक संबंध हैं। पापा घर पर नहीं होते तब वे लोग आते हैं और मम्मी के साथ संबंध बनाते हैं।
- पीड़ित बेटी ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उससे और उसकी बड़ी बहन से भी एक बार नहीं, बल्कि कई बार छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास किया।
- उसने बताया कि प्रवीण नोखवाल और नवल किशोर सहाय के साथ मेरी मम्मी की दोस्ती है। पापा के न होने पर ये घर में शराब, मांस और सिगरेट पार्टी करते हैं।
- जब हम रोकते हैं तो मम्मी हमें पीटती है। आरोपियों ने कई बार घर पर मुझे और मेरी बड़ी बहन के साथ छेड़छाड़ की। गलत नीयत से छूते हैं और जबरदस्ती करने की कोशिश करते हैं।
- आरोपियों की हरकतों के बारे में मम्मी से कई बार शिकायत की लेकिन मम्मी बदले में मुझे ही मारती हैं। वे कहती हैं कि जैसा मैं करती हूं, वैसा ही तुम लोग करोगे तो ऐश करोगे।
- तुम्हारे पापा के पास है ही क्या। उससे शिकायत करोगी तो तुम्हारे पापा को खाने में जहर मिलाकर दे दूंगी और तुमको भी मार डालूंगी।
- मैं रोजाना इनके अत्याचार से डरती रही। आसाराम को हुई सजा के मामले को टीवी पर देखा तो हिम्मत हुई कि वह लड़की जब कानून की लड़ाई लड़ सकती है तो मैं क्यों नहीं। मैने हिम्मत कर सारी बात पापा को बताई। इसके बाद पापा मुझे लेकर थाने आए।
घर पर बनवा रखा है शोरूम, उसी की आड़ में हो रहा गलत काम
- लड़की ने कहा, मां ने घर पर शोरूम बना रखा है। इसकी आड़ में मां की सहेलियां भी वहीं आकर गलत काम करती हैं। मां ने पिता से शादी करने से पहले भी 1998 में किसी गिरीश नाम के व्यक्ति से शादी की थी। उसे तलाक दिए बिना और झूठ बोलकर पिता से दूसरी शादी की।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.