पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पापा के मोबाइल फोन छीनने से नाराज बीकॉम छात्रा ने लगाई फांसी, तीन लाइन का सुसाइड नोट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल.   बाल्मी परिसर, चूना भट्‌टी इलाके में बीकाॅम की छात्रा ने शुक्रवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पापा ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया था। इसको लेकर उसने नाराजगी जताई थी। हालांकि सुसाइड नोट में उसने सिर्फ इतना लिखा- पापा-मम्मी मैं जा रही हूं। मुझे माफ कर देना।


बाल्मी परिसर, चूनाभट्टी निवासी धनराज खातरकर जल संसाधन विभाग के बाल्मी परिसर में गार्ड हैं। वे परिसर में ही बने क्वार्टर में परिवार के साथ रहते हैं। तीन बेटियों में से उनकी दूसरे नंबर की 17 वर्षीय बेटी कृतिका एक्सीलेंस कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा थी। शुक्रवार दोपहर सभी घर पर थे। इसी दौरान धनराज ने कृतिका से मोेबाइल फोन ले लिया। वे मोबाइल फोन को चेक करने लगे। इस पर नाराज होकर कृतिका ने कहा कि आप हमेशा ऐसे ही मेरा मोबाइल फोन ले लेते हैं। इतना कहते हुए वह पहली मंजिल पर अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद परिजन वहां पहुंचे, तो वह फांसा लगा चुकी थी।  

 

तीन लाइन का सुसाइड नोट
एसआई चूनाभट्टी अवधेश भदौरिया के अनुसार मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने मुश्किल से दो से तीन लाइन लिखी हैं। सुसाइड नोट में उसने माता-पिता से माफी मांगी है, लेकिन माेबाइल को लेकर कोई बात नहीं लिखी।

खबरें और भी हैं...